ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों का विश्लेषण करके फलित किया जात है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंग और निशानों के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र अनुसार व्यक्ति के सोने की स्टाइल से उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। क्योंकि आपने देखा होगा कि हर व्यक्ति के सोने की स्टाइल अलग- अलग होती है। आइए आज आपको बताते हैं कि सोने का तरीका आपके व्यवहार और भविष्य के बारे में कौन सी बातें बताता है।

सोते समय लेते हैं करवट

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि कोई व्यक्ति सोते समय करवट लेता है तो वह शनि और शुक्र प्रधान व्यक्ति है। . ऐसे लोग हमेशा चीजों को अपने मन में रखते हैं। ये अपने कोई भी राज दूसरों के साथ शेयर नहीं करते हैं। साथ ही ये लोग महत्वाकांक्षी भी होते हैं। ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं। साथ ही इनको घूमने-फिरने का शौक होता है। ये लोग जरूरी चीजों पर ही धन खर्च करते हैं। साथ ही ये लोग धन जोड़ने में माहिर होते हैं।

फैलकर सोने की हो आदत

जो लोग पलंग पर फैलकर सोना पसंद करते हैं, वो मंगल या सूर्य से प्रभावित होते हैं। ऐसे लोगों को भाग्य का साथ कम ही मिलता है। साथ ही इनको जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। ये लोग आर्थिक रूप से भी कमजोर रहते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। ये लोग थोड़े आलसी भी होते हैं।

फ्लैट होकर सोना

यदि कोई व्यक्ति फ्लैट होकर सोता है। तो उस पर सूर्य और शनि का मिला-जुला प्रभाव रहता है। साथ ही ऐसे लोग नियमों और अनुशासन के मामले में बड़े सख्त होते हैं। ये लोग काम को समय पर पूरा करते हैं। साथ ही दूसरों से भी यही अपेक्षा रखते हैं। ये लोग सबंध निभाने में माहिर होते हैं।

नींद भरपूर लेने की हो आदत

कुछ लोगों को भरपूर नींद लेने की आदत होती है। ऐसे लोगों को पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। साथ ही ये लोग अपने हिसाब से ही जीवन जीते हैं। वहीं ये लोग सरल और सहज होते हैं। ये लोग थोड़े लेजी होते हैं।