Samudrik Shastra For Nose : ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंगों के साइज और बनावट के आधार पर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। इस ग्रंथ की रचना ऋषि समुद्र ने की थी इसलिए इसे समुद्र शास्त्र भी कहा जाता है।
माना जाता है कि इस शास्त्र में बिल्कुल सटीक विश्लेषण किया जाता है। इसमें शरीर के विभिन्न अंगों के साथ ही नाक की बनावट पर भी बात की गई है। नाक के आकार को देखकर किसी भी व्यक्ति को जाना जा सकता है। आइए जानते हैं…
पतली नाक वाले लोग:
ऐसी नाक वाले लोग बहुत घमंडी होते हैं। माना जाता है कि पतली नाक वालों को गुस्सा बहुत आता है। ऐसे लोग जीवन में कामयाबी पाने के साथ-साथ गुस्सैल होते चले जाते हैं। ये लोग थोड़ी सी तरक्की पाने पर ही अपने पुराने दिनों को भूल जाते हैं। इन लोगों को नई- नई ड्रेस पहनने का शौक होता है। ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं।
लम्बी नाक वाले लोग:
जिन लोगों की नाक लंबी होती है वह बहुत दृढ़ निश्चय करने वाले माने जाते हैं। ऐसे लोग बहुत अधिक भावनात्मक नहीं होते हैं। इन्हें पारिवारिक संबंधों में कम रुचि होती है। यह धर्म के मार्ग पर चलते हैं। इस लोगों को जीवनसाथी अच्छे नेचर का मिलता है। लेकिन ये जीवनसाथी को कम ही तवज्जो देते हैं। इन्हें महंगी- महंगी चीजे खरीदना शौक होता है और ये अपने शौक पूरे करने के लिए खूभ मेहनत करते हैं।
छोटी नाक वाले लोग:
सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि छोटी नाक वाले लोग बहुत शरारती होते हैं। इनमें बचपना होता है। यह भावनात्मक होते हैं। समाज में इन्हें चालाक माना जाता है। छोटी नाक वाले लोग बेपरवाह किस्म के होते हैं। ये स्वादिष्ट खाने के शौकीन होते हैं। ये दूरदर्शी होते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। (यह भी पढ़ें)- Astrology: कुंडली में हों ऐसे योग तो पति-पत्नी के बीच रहता है जबरदस्त प्रेम, देखें- कहीं आपकी जन्मकुंडली में तो नहीं बन रहा यह संयोग
दबी हुई नाक वाले लोग:
दबी हुई नाक वाले लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। यह उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। माना जाता है कि ऐसी नाक वाले ईमानदार होते हैं। यह जीवन को लेकर खुले विचार रखते हैं। इन्हें किसी भी तरह की बंदिश पसंद नहीं होती है। देखा गया है ये लोग धन को लेकर परेशान रहते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। साथ ही ये लोग पूजा- पाठ करने वाले होते हैं।
मोटी नाक वाले लोग:
समुद्र शास्त्र यह कहता है कि मोटी नाक वाले खुशमिजाज होते हैं। इन्हें समाज की बातों से फर्क नहीं पड़ता है। यह लोग हमेशा कोशिश करते हैं कि इनकी वजह से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बरकरार रहे। इन लोगों के पास बहुत पैसा होता है। ये लोग मजाकिया भी होते हैं। साथ ये लोग जिस महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं। (यह भी पढ़ें)- Mangal Gochar: शनि की राशि में गोचर करेंगे ग्रहों के सेनापति मंगल, इन 4 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
