Fingers Says About Your Personality: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों और नक्षत्रों का विश्लेषण किया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों के आकार और बनानट के आधार पर विश्लेषण किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथों की उंगलियों के बारे में, सामुद्रिक विज्ञान के अनुसार (According To Samudrik Science), इंसान की उंगलियों के आकार, प्रकार और बनावट से उनकी किस्मत से जुड़ी हर बात का पता लगाया जा सकता है। कि उसका नेचर कैसा होगा और वह भविष्य में क्या करेगा। आइए जानते हैं…  

हाथ का अंगूठा (Thumb of Hand)

सामुद्रिक शास्त्र में अंगूठे को तीन भागों में बांटा गया है। ऊपरी भाग, मध्य भाग और अंतिम भाग। आपको बता दें कि पहला भाग अधिक लंबा हो तो व्यक्ति कम उम्र में ही सफलता प्राप्त करता है। साथ ही वह करियर के प्रति गंभीर होता है। वह जो कहता है वो करता है।

मध्यमा उंगली (Middle Finger Of Hand)

हाथ में जो उंगली सबसे लंबी होती है, उसे मध्यमा उंगली कहते हैं। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार इससे व्यक्ति के कार्यक्षेत्र और करियर को देखा जाता हैं। यह जितनी लंबी होगी उतना ही व्यक्ति करियर और व्यापार में अच्छा नाम और शोहरत कमाएगा। अगर ये उंगली अनामिका से छोटी हो तो व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियां को सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को भाग्य का साथ नहींं मिलता है। वहीं इस उंगली पर तिल भी अशुभ माना जाता है।

तर्जनी उंगली (Index Finger Of Hand)

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार तर्जनी उंगली लंबी और सीधी है तो व्यक्ति जीवन में विशेष उन्नती करता है। साथ ही ऐसे लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं अगर तर्जनी उंगली अगर अनामिका उंगली के बराबर हो तो, अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि व्यक्ति का दिमागी रूप से कमजोर हो सकता है।

कनिष्ठा उंगली (Little Finger Of Hand)

हाथ में सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा का जाता है। इस उंगली से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के बारे में पता किया जाता है। उंगली जितनी लंबी होगी व्यक्ति उतना ही दूरदर्शी और अच्छी तार्किक क्षमता वाला हो सकता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

अनामिका उंगली

अनामिका उंगली से व्यक्ति की भावनाएं, सेहत और नाम यश देखा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर हाथ में यह उंगली लंबी हो तो व्यक्ति हठी और क्रोधी हो सकता है। साथ ही अगर ये उंगली मध्यम हो तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को किस्मत का साथ मिलता है।