Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में किसी मनुष्य की जन्मकुंडली को देखकर किसी के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में किसी भी मनुष्य के शरीर में मौजूद अंगों की बनावट से हम उसके भविष्य और आर्थिक स्थिति के बारे में पता कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर के बारे में। आइए जानते हैं…

मोटी अनामिका उंगली:

जिन लोगों के हाथ की अनामिका उंगली बहुत मोटी होती है यह माना जाता है कि उन्हें जीवन में धन हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। ऐसे लोग मेहनत से मुकाम हासिल करते हैं। इन्हें जीवन में भाग्य का कम ही साथ मिलता है। साथ ही ये लोग धन जोड़ने में भी पीछे रहते है। लेकिन ये लोग दिल के साफ होते हैं और इनको जो कहना होता है वो मुंह पर कहते हैं। 

पतली अनामिका उंगली:

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की अनामिका उंगली पतली होती है ऐसे लोग जीवन खूब नाम और शौहरत पाते हैं। इन लोगों को महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है। ये लोग दानी भी होते हैं। ये लोग जो कहते हैं वो करते हैं। ये अपनी लव लाइफ में बेहद वफादार होते हैं।

छोटी अनामिका उंगली:

 जिन लोगों की अनामिका उंगली छोटी हैं उन लोगों को उम्र बढ़ने के साथ-साथ धन लाभ चला जाता है। ये लोग बिजनेस करने में माहिर होते हैं। साथ ही ये मनी माइंडेड भी होते हैं। साथ ही इनको लैविश लाइफ जीने का शौक होता है। ये हर रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं। वहीं ये लोग धन जोड़ने में भी माहिर होते हैं। (यह भी पढ़ें)-

लंबी रिंग फिंगर:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर तर्जनी से लंबी होती है ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती हैं। इन लोगों को कभी धन का अभाव नहीं होता है। ये लोग लाइफ में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं। साथ ही ये लोग प्रशासनिक पोस्ट पर भी होते हैं। हालांकि ये लोग जॉब के साथ बिजनेस करने के भी शौकीन होते हैं। (यह भी पढ़ें)-