Lucky Moles On Body: ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली देखकर उसके भविष्य और नेचर का पता लगाया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंगों और तिलों को देखकर किसी व्यक्ति के नेचर और भविष्य के बारे में जाना जाता है।
आपको बता दें सामुद्रिक शास्त्र में कई प्रकार के तिलों का वर्णन मिलता है। तिल अशुभ है या शुभ है ये इस पर निर्भर करता है कि तिल किस स्थान पर है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे तिलों के बारे में जिनका शरीर पर होना व्यक्ति के धनवान होने का संकेत माना जाता है। मान्यता है जिस व्यक्ति के शरीर के इन स्थानों पर तिल होते हैं उनके पास पैसे की कभी कमी नहीं रहती।
माथे की दाई तरफ हो अगर तिल:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के माथे की दाईं तरफ तिल होता है उनके पास पैसों की कमी नहीं रहती। जिनके माथे के बीच में तिल होता है वो काफी भाग्यवान माने जाते हैं। ये अपनी मेहनत से कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं।
धनवान होने का होता है सूचक:
जिन लोगों की राइट साइड की कनपटी पर तिल होता है उनका जीवन सुखमय व्यतीत होने की संभावना रहती है वहीं लेफ्ट साइड की कनपटी पर तिल का होना अचानक से धन की प्राप्ति होने का संकेत माना जाता है।
पेट, छाती, कंधे या बगल में हो तिल:
जिनके पेट पर तिल होता है उनके पास भी धन की कोई कमी नहीं रहती। जिन लोगों की छाती के नीचे तिल होता है ऐसे लोगों के जीवन में कम ही दिक्कतें आती हैं। ये मेहनत से कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। जिस व्यक्ति के कंधे पर तिल होता है उसे काफी मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे व्यक्ति के पास पैसों की कमी नहीं रहती। जिन लोगों के हाथ के बगल में तिल होता है उन्हें जीवन में उच्च पद की प्राप्ति होती है। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: हस्तरेखा अनुसार जिन लोगों के हाथ में होती है ऐसी भाग्य रेखा- चिह्न, वह बनते हैं बड़े बिजनेसमैन
नाक, कान, गाल और ठुड्डी पर हो तिल:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की नाक के ऊपर तिल होता है उन्हें कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल होती है। ऐसे लोग कम उम्र में धनवान बन जाते हैं।जिनके दाएं कान पर तिल होता है ऐसे लोग धनवान माने जाते हैं। जिनके दाएं गाल पर तिल होता है ऐसे जातकों के जीवन में सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती। जिस जातक की ठुड्डी पर तिल होता है ऐसे जातक हर जगह मान-सम्मान पाते हैं। (यह भी पढ़ें)- Shani Uday 2022: शनि देव उदय होकर बना रहे राज योग, इन 5 राशि वालों को धनलाभ के साथ राजनीति में तरक्की के भी प्रबल योग
