Lucky Mole On Face: शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसके शरीर पर तिल न हो। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार हाथ की लकीरों की तरह ही तिल भी व्यक्ति की लाइफ के बारे में काफी कुछ बताते हैं। तिल काले, लाल और भूरे रंग के होते हैं। लेकिन इनमें से काले तिल ही सबसे अधिक लोगों के शरीर पर पाये जाते हैं। तिल शुभ है या अशुभ इस बात का पता तिल जिस स्थान पर मौजूद होते हैं उससे लगता है। यहां हम जानेंगे चेहरे के शुभ तिलों के बारे में…
यदि चेहरे के दाहिने भाग में लाल या काले रंग का तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में सारे सुख प्राप्त करता है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। यदि बायें गाल पर तिल का चिन हो तो गृहस्थ जीवन सुखमय रहता है ऐसे लोगों की लाइफ में धन का कोई अभाव नहीं रहता है। यदि दायें गाल पर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान और जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की करने वाला होता है। यदि दायीं आंख के निचले हिस्से पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति का जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
यदि नाक के बाएं तरफ तिल हो तो व्यक्ति अपने प्रयासों से जीवन में सफलता हासिल कर लेता है। यदि भौंहों के बीच वाले हिस्से में तिल हो तो व्यक्ति दीर्घायु होता है और ऐसे लोगों का दिल बहुत बड़ा होता है। नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभासंपन्न होता है। ऐसे लोग सुखी जीवन जीते हैं। खासकर महिलाओें की नाक पर तिल होना बेहद ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों की दाहिनी आंख की पलक पर तिल होता है। ऐसे लोगों की बुद्धि काफी तेज होती है। इन्हें बुद्धि संबंधित कार्य करना भी काफी पसंद होता है। यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: इन आदतों को अपनाने से घर में नहीं होती धन-धान्य की कमी
जिन लोगों के होंठ के ऊपर बाएं हाथ की तरफ तिल होता है इन लोगों की उदारता के कारण घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वातावरण रहता है। जिनके माथे के बीच में तिल होता है, वे लोग भाग्यशाली होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। जिनके दाएं कान पर तिल होता है वे लोग कम उम्र में ही धनवान हो जाते हैं।