Lucky Mole On Face: ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंग और तिलों के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बता दें कि तिल काले, लाल और भूरे रंग के होते हैं। लेकिन इनमें से काले तिल ही सबसे अधिक लोगों के शरीर पर पाये जाते हैं। तिल शुभ है या अशुभ इस बात का पता तिल जिस स्थान पर मौजूद होते हैं उससे लगता है। यहां हम जानेंगे चेहरे के शुभ तिलों के बारे में…

सभी भौतिक सुखों को करते हैं प्राप्त:

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि चेहरे के दाहिने भाग में लाल या काले रंग का तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में सारे भौतिक सुखों को प्राप्त करता है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। वहीं यदि बायें गाल पर तिल का चिन हो तो गृहस्थ जीवन सुखमय रहता है ऐसे लोगों की लाइफ में धन का कोई अभाव नहीं रहता है। साथ ही ये लोग खर्च करने में माहिर होते हैं और ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं।

भाग्य के होते हैं धनी:

यदि दायें गाल पर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान और जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की करने वाला होता है। यदि दायीं आंख के निचले हिस्से पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति का जीवन सुखमय व्यतीत होता है। साथ ही ये लोग रोमांटिक भी होते हैं और अपने जीवनसाथी का हर परिस्थिती में साथ देते हैं। साथ ही उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य के धनी होते हैं।

दीर्घायु होते हैं:

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि नाक के बाएं तरफ तिल हो तो व्यक्ति अपने प्रयासों से जीवन में सफलता हासिल कर लेता है। यदि भौंहों के बीच वाले हिस्से में तिल हो तो व्यक्ति दीर्घायु होता है और ऐसे लोगों का दिल बहुत बड़ा होता है। ये लोग दानी प्रकृति के होते हैं। साथ ही इनको लैविश लाइफ जीने का शौक होते है। ये लोग कर्म पर ज्यादा भरोसा रखते हैं।

यदि नाक पर हो तिल:

नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभासंपन्न होता है। ऐसे लोग सुखी जीवन जीते हैं। खासकर महिलाओें की नाक पर तिल होना बेहद ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों की दाहिनी आंख की पलक पर तिल होता है। ऐसे लोगों की बुद्धि काफी तेज होती है। इन्हें बुद्धि संबंधित कार्य करना भी काफी पसंद होता है।

ये लोग होते हैं भाग्यशाली:

जिन लोगों के होंठ के ऊपर बाएं हाथ की तरफ तिल होता है इन लोगों की उदारता के कारण घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वातावरण रहता है। जिनके माथे के बीच में तिल होता है, वे लोग भाग्यशाली होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। जिनके दाएं कान पर तिल होता है वे लोग कम उम्र में ही धनवान हो जाते हैं। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इन लोगों की मित्रमंडली भी बहुत होती है। ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं। साथ ही ये कम उम्र में ही सेट हो जाते हैं।