Samudrik Shastra: ऐसी मान्यता है कि कुछ लोग काफी किस्मत वाले होते हैं। इन्हें कोई भी चीज काफी जल्दी हासिल हो जाती है। इन लोगों में कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो इन्हें भाग्यवान बनाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल, अंगों की बनावट, विशेष चिन्हों से उनके भाग्यशाली होने का पता लगाया जा सकता है। यहां हम जानेंगे ऐसी लड़कियों के बारे में जो अपने पति और ससुराल वालों के लिए काफी लकी मानी जाती हैं। इनसे शादी करके इनके पति की किस्मत चमक जाती है।
जिन लड़कियों के पैर के तलवे में शंख, कमल या फिर चक्र का निशान होता है वो अपने परिवार के लोगों के लिए बहुत लकी मानी जाती हैं। ये मेहनती होती हैं और हर जगह इन्हें सम्मान प्राप्त होता है। इनके जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती। इसी के साथ जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा चौड़ा और गोलाई साथ ही लालिमा लिए हुए होता है वो भी बहुत किस्मत वाली मानी जाती हैं। ये अपना जीवन सुख से व्यतीत करती हैं।
जिन लड़कियों के शरीर के बायें हिस्से पर ज्यादा तिल होते हैं वो भी अपने पति और ससुराल वालों के लिए लकी मानी जाती हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती। जिन लड़कियों का माथा सामान्य से ज्यादा चौड़ा होता है वो भी बहुत लकी मानी जाती हैं। ये घर परिवार के लोगों के सौभाग्य और सुखों में वृद्धि करने वाली होती हैं। इनका जीवन खुशहाल रहता है। (यह भी पढ़ें- इन तारीख में जन्मे लोगों को सबसे जल्दी मिलती है सफलता, इन पर धन देवता कुबेर की रहती है कृपा)
जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी और सुंदर होती हैं वो अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिस व्यक्ति से इनकी शादी होती है उसे करियर में खूब तरक्की मिलती है। जिन लड़कियों की गर्दन लंबी होती है उनके पास भी पैसों की कमी नहीं रहती। साथ ही महिलाओं की आंखें बड़ी और नाक लंबी होना भी उनके भाग्यशाली होने का सूचक है। जिन लड़कियों के पैर चिकने और सबसे छोटी उंगली कुछ लंबी होती है वो मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। (यह भी पढ़ें- 2022 में इन राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला, आर्थिक स्थिति शानदार रहने की उम्मीद)