Samudrik Shastra for Palm/ Struggle : कहते हैं कि हाथों की लकीरों में जिंदगी का राज छुपा होता है। ज्योतिष शास्त्र में हस्त रेखा विज्ञान को अहमियत दी गई है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र भी यह मानता है कि हथेलियों का आकार जीवन के रहस्य को खोलने में सक्षम हैं।

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बहुत कम संघर्ष करने पर भी अपार सफलता हासिल होती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सफलता हासिल करने के लिए सालों मेहनत करनी पड़ती है। समुद्र शास्त्र में यह बताया जाता है कि हथेलियों की बनावट से यह समझा जा सकता है कि किसी व्यक्ति को जीवन में कितना अधिक संघर्ष करना पड़ेगा।

उंगलियों की लंबाई से छोटी हथेली – अंग शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की हथेली की लंबाई उंगलियों की लंबाई से छोटी होती है उन्हें जीवन में थोड़ा संघर्ष करने पर ही सफलता हासिल हो जाती है। ऐसे लोगों को सफलता हासिल करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ता है। इन लोगों का भाग्य साथ निभाता है। अगर किसी ऐसे हाथ वाले व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़े तो उन्हें अपने हाथ में पीला धागा पहनना चाहिए।

उंगलियों की लंबाई से बड़ी हथेली – अगर आपकी हथेली की लंबाई उंगलियों की लंबाई से ज्यादा है तो इसका सीधा अर्थ यही है कि आप को अपने जीवन में बहुत अधिक संघर्ष करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। ऐसे लोगों को बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन साथ ही यह अच्छी बात है कि आपको किए हुए संघर्ष का सकारात्मक परिणाम भी जल्द ही नजर आता है।

छोटी और मोटी हथेली – जिन लोगों की हथेली छोटी और मोटी होती है उन्हें जीवन में न के बराबर संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे लोगों पर ईश्वरीय कृपा बरसती है। इन लोगों को सफलता हासिल करने के लिए केवल विचार करने की जरूरत पड़ती है। इनका भाग्य पक्ष इतना अधिक मजबूत होता है कि विचार करते ही इनके कार्य सफल हो जाते हैं।

पतली हथेली – माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली पर बहुत अधिक मांस नहीं होता है उन्हें अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। पतली हथेली वाले लोगों को बहुत अधिक संघर्ष करने के बाद भी मुश्किल से ही सफलता हासिल हो पाती है। ऐसे लोगों को केवल चमत्कारों की कृपा से ही जीवन में कामयाबी हासिल होती है।