Samudrik Shastra For Eye: हमारी आंखें सिर्फ हमारी भावनाओं को ही नहीं बताती बल्कि आंखों की बनावट हमारे स्वभाव के बारे में भी कई बातें बताती हैं। जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के आंखों की बनावट से उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक बड़ी आंखें वाले लोग रोमांटिक होते हैं जबकि छोटी आंखें वाले लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। ऐसे में आंखों की बनावट से जानिए व्यक्ति से जुड़े राज और उनका भविष्य।
बड़ी-बड़ी आंखें
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिनकी आंखें बड़ी होती हैं, वे काफी शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग आमतौर पर भीड़ से अलग रहना पसंद करते हैं। इस बात की वह बिल्कुल परवाह नहीं करते कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। ये लोग बहुत रोमांटिक होते हैं और दूसरों के दिल में जल्दी जगह भी बना लेते हैं।
छोटी आंखें
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिनकी आंखें छोटी होती हैं, वे थोड़े गुस्से वाले माने जाते हैं। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर जल्दी नाराज हो जाते हैं। लेकिन अगर ये किसी को अपना मान लें तो उम्रभर उससे दोस्ती का रिश्ता रखते हैं। छोटी आंखों वाले लोग आमतौर पर ज्यादा भावुक और कामुक भी माने जाते हैं।
उभरी हुई आंखें
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उभरी हुई आंखें वाले लोग बहुत नरम दिल और मददगार होते हैं। ऐसे लोग अपनी बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं और अपने काम में बहुत फोकस रहते हैं। ये दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते।
गहरी आंखों वाले लोग की खासियत
जिनकी आंखें गहरी होती हैं, वे बहुत प्रैक्टिकल होते हैं। ये अपने काम को अच्छी तरह से करते हैं। ये अपने इमोशन्स को ज्यादा नहीं दिखाते। लेकिन जब ये किसी से प्यार करते हैं तो उसका हमेशा साथ निभाते हैं।
गोल आंखों वाले लोग
गोल आंखों वाले लोग मजाकिया और खुशमिजाज होते हैं। ये अपने पसंदीदा लोगों के साथ घुल-मिलकर रहते हैं और हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं। इन लोगों को गुस्सा बहुत कम आता है और ये मेहनती होते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।