ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों के आकार और तिल का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताया जाता है।

यहां हम बात करने जा रहे हैं चेहरे के आकार के बारे में आमतौर पर यह कहा जाता है कि चेहरे पर सब लिखा होता है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र यह मानता है कि चेहरे पर सच में यह लिखा होता है कि कोई व्यक्ति कैसा है और उसकी सोच कैसी है। आइए जानते हैं…

गोल चेहरे वाले लोग:

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का चेहरा गोल होता है वो बहुत खुशमिजाज होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन की हरेक परिस्थिति में सकारात्मक रवैया रखना आता है। इन लोगों को जिंदगी एडवेंचर के साथ बिताने की इच्छा होती है। ऐसे लोगों को हमेशा सच्चे प्रेम की तलाश होती है। ये लोग जिस महफिल में जाते हैं वहां रंग जमा देते हैं। इसका स्वभाव मजाकिया होता है।

पतले चेहरे वाले लोग:

पतले चेहरे वाले लोग चिड़चिड़े स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन लोगों में नकारात्मकता भरी रहती है। इनको हर परिस्थिति में चिंता होती है। हालांकि ये लोग मुंह पर बोलने में विश्वास रखते हैं। इनको किसी का आदेश सुनना पसंद नहीं होता है। ये स्वतंत्रता पसंद करते हैं।

लम्बा चेहरे वाले लोग

ऐसा माना जाता है कि लम्बे चेहरे वाले लोग दूसरों से बहुत अलग होते हैं। इन्हें कामयाबी के साथ अपनी जिंदगी एन्जॉय करने की इच्छा होती है। ये लोग रोमांटिक भी होते हैं। साथ ही इनके पास बातचीत की कला होती है। ये सामने वाले को जल्दी ही इंप्रेस कर लेते हैं। (यह भी पढ़ें)- 30 साल बाद शनि देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन 2 राशि वालों पर खत्म होगा ढैय्या का प्रभाव, शुरू होंगे अच्छे दिन

चौड़ा चेहरे वाले लोग:

कहते हैं कि जिन लोगों का चेहरा चौड़ा होता है वो दिल के बहुत सच्चे होते हैं। ऐसे लोगों को झूठ बोलना नहीं आता है। यह भावुक होते हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है। अगर कोई इनसे कुछ कहदे  तो ये उसको दिल पर ले जाते हैं। साथ ही घंटों उस पर सोचते हैं। इन लोगों के कई प्रेम संबंध भी हो सकते हैं।

अंडाकार चेहरे वाले लोग: 

जिन लोगों का चेहरा अंडाकार आकार का होता है। वह बहुत कामुक होते हैं। इन्हें नए-नए दोस्त बनाना बहुत पसंद होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी को हमेशा खुख रखने की कोशिश करते हैं। साथ ही ये अपने पार्टनर के साथ हमेशा टाइम बिताते हैं। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: हाथ में मौजूद विष्णु रेखा करती है धनवान होने की ओर इशारा, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र