कई बार चेहरे पर अचानक ही दाग-धब्बे आने लगते हैं। लोग इसे सामान्य घटनाक्रम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन चेहरे के ये दाग-धब्बे कई राज खोलते हैं। जी हां, ऐसा समुद्र शास्त्र में कहा गया है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति के चेहरे के हाव-भाव, बनावट, दाग-धब्बों इत्यादि के आधार पर काफी कुछ जाना जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि चेहरे पर अचानक से आने वाले दाग-धब्बे कौन से पांच राज खोलते हैं।

1. समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि चेहरे के दाग-धब्बे यह दर्शाते हैं कि व्यक्ति के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है। माना जाता है कि ऐसी दशा में व्यक्ति अपने वर्तमान जीवन से काफी परेशान होता है।

2. चेहरे पर आने वाले दाग-धब्बों को मन के अशांत होने का लक्षण भी माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसा व्यक्ति कुछ बातों को लेकर परेशान होता है। व्यक्ति का किसी एक जगह पर मन नहीं लगता। उसे किसी खास चीज की तलाश होती है।

3. चेहरे के दाग-धब्बों को व्यक्ति के दुर्भाग्य का भी संकेत माना गया है। कहते हैं कि जब किसी व्यक्ति का भाग्य उसका साथ नहीं देता तब उसके चेहरे पर दाग-धब्बे आने लगते हैं। व्यक्ति को लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

4. कई बार चेहरे के दाग-धब्बों के साथ ही पेट पर भी कटे-फटे का निशान बनने लगता है। इसे बुरे समय का संकेत माना गया है। कहते हैं कि ऐसी स्थिति में व्यक्ति को काफी सतर्क हो जाना चाहिए। नए काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

5. चेहरे के दाग-धब्बों के बारे में ज्योतिष शास्त्र में भी उल्लेख किया गया है। ज्योतिष की मानें तो ऐसा व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु की दशा के कमजोर होने की जगह होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।