सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव के बारे में बताया गया है। इसमें बताया है कि इंसान के हर अंग की बनावट उसके व्यक्तित्व को दर्शाती है। होंठों के अनुरूप मनुष्य के स्वभाव और उसके व्यवहार से जुड़ी बातें भी शास्त्र में बताई गई हैं। महिलाओं के होंठ सिर्फ उनकी खूबसूरती को ही नहीं दर्शाते बल्कि उनसे स्त्री के व्यक्तित्व को भी जाना जा सकता है.

सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि आप किसी भी महिला के महज होंठ को देखकर उसके गुण, स्वभाव और भविष्य का आंकलन कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं आपके होंठ, आपके स्वभाव और भविष्य को लेकर क्या कहते हैं।

मोटे होंठ: जिन लोगों के होंठ मोटे और मांस से भरपूर होते हैं, वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी ये बहुत भावुक भी हो जाते हैं। हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी होता है। उनका मन अशांत रहता है और साथ ही धैर्य की कमी भी होती है।

सामान्य से बड़े होंठ: अगर किसी महिला के होंठ का आकार सामान्य से बड़ा होता है, तो ऐसी महिलाओं का धर्म के प्रति काफी लगाव होता है। वह धार्मिक प्रवृत्ति की होती हैं। उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा होता है। वह कुछ भी करने से पहले भगवान को जरूर याद करती हैं।

लाल होंठ: जिन महिलाओं के होंठ लाल होते हैं, उन्हें शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग भविष्य में धनवान बन जाते हैं।

ज्यादा लंबे होंठ: होंठों का ज्यादा लंबा होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी महिलाओं में काम की भावना ज्यादा होती है। साथ ही इनका अपने खानपान पर संयम भी नहीं होता है।

 

पतले होंठ: जिन महिलाओं के होंठ पहले होते हैं, वह अपने जीवन में आगे बढ़ती हैं। वह जो भी काम करती हैं, उन्हें उसमें सफलता मिलती है। वहीं, अगर महिला के होंठ टेढ़े-मेढ़े हैं, तो ऐसी महिलाओं को जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कड़े परिश्रम के बाद उन्हें जीवन में सफलता मिल ही जाती है।

गुलाबी होंठ: जिस भी महिला के होंठ गुलाब की पंखुड़ी के समान लाल होते हैं, वह बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। उनका जीवन धन-धान्य से भरपूर होता है, साथ ही ऐसी महिलाएं सुखी जीवन जीने वाली होती हैं। हालांकि, जिन महिलाओं के होंठ काले और धब्बेदार होते हैं, उन्हें अपने जीवन में आर्थिक चुनौतियों का अक्सर सामना करना पड़ता है।

 

वहीं, जिन महिलाओं के होंठ पूरी तरह से गुलाबी हों और एक-दूसरे पर बराबर बैठते हों। ऐसी महिलाओं को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। उन्हें जीवन में सभी सुख और वैभव प्राप्त होते हैं।