Samsaptak Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में से चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर संयोग बनता रहता है। ऐसे ही मिथुन राशि में विराजमान चंद्रमा का सूर्य देव के साथ समसप्तक योग का भी निर्माण हो रहा है। चंद्रमा और सूर्य एक-दूसरे से सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। बता दें कि इस समय सूर्य धनु राशि में विराजमान है। चंद्रमा और सूर्य का बना समसप्तक राजयोग इन तीन राशियों की किस्मत को चमका सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में किसी न किसी तरह से लाभ अवश्य मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपके हुनर की तारीफ की जाएगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन किसी भी प्रकार के पैसों का लेनदेन करने से पहले सावधान रहें।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के जीवन में समसप्तक योग खुशियां लेकर आने वाला है। साझेदारी में किया गया व्यापार आपको खूब धन लाभ दे सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपका काम अच्छा होगा और कार्यस्थल में इसकी तारीफ की जा सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही परिवार में चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। काम को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है और अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में शनि और बुध की युति होने वाली है, जिससे इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।