Sakat Chauth 2026 Paran Time Today (सकट चौथ 2026 पारण समय): माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी सकट चौथ का कठिन निर्जला व्रत आज रखा जा रहा है। भगवान गणेश के साथ सकट माता की आज पूजा विधिवत तरीके से की जा रही है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु और अच्छी सेहत के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही शाम को चंद्रोदय के बाद व्रत का पारण कर दिया जाता है। शास्त्रों में जितना महत्व व्रत रखने का है, उतना ही महत्व सही समय पर व्रत खोलने यानी पारण का भी है। गलत समय या गलत विधि से किया गया पारण व्रत के पूर्ण फल से वंचित रख सकता है। आइए जानते हैं आज पारण का सही समय, शुभ मुहूर्त और वो जरूरी नियम जो आपको आज ध्यान रखने चाहिए…
सकट चौथ पर चंद्रोदय का समय
बता दें कि शहर के अनुसार चंद्रोदय के समय में थोड़ा सा हेरफेर हो सकता है। बता दें कि चंद्रोदय रात 08:54 बजे होगा।
सकट चौथ पर चंद्रमा को ऐसे करें अर्घ्य
सकट चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण किया जाता है। चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए एक लोटे में जल लें और थोड़ा कच्चा दूध, गुड़, सफेद तिल, अक्षत और फूल डाल लें। इसके बाद गणेश जी के साथ चंद्रदेव का ध्यान करते समय अर्घ्य दें। इसके साथ ही ऊँ सोम सोमाय नमः मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद घी का दीपक और धूप जला लें और फिर तीन बार परिक्रमा करें। इसके बाद संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।
ऐसे करें सकट चौथ के व्रत का पारण
सकट चौथ के दिन यानी आज शाम को शुभ मुहूर्त में गणेश भगवान के साथ सकट माता की विधिवत पूजा की जाती है। इसके साथ ही तिलकुट का भोग लगाने के साथ घी का दीपक जलाकर सकट चौथ की व्रत कथा का पाठ कर लें। इसके साथ ही गणेश जी के मंत्रों का जप करने के साथ गणेश आरती, सकट माता की आरती कर लें। फिर चंद्रोदय का इंतजार करें। चंद्रोदय होने पर चंद्र देव की विधिवत पूजा करने के अर्घ्य दें। इसके बाद अपना व्रत खोलें। पारण के बाद सबसे पहले तिल और गुड़ से बनी चीजों का सेवन करें और इसके बाद फूल, दूध, शकरकंद आदि का सेवन करें। इसके बाद अगले दिन यानी 7 जनवरी को सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद अन्न ग्रहण करें।
पारण का मंत्र
पारण करते समय इस मंत्र का जाप करें ‘गं गणपतये नमः’।
शहर के अनुसार, चंद्रोदय का समय
दिल्ली- 8 बजकर 55 मिनट पर
मुंबई- रात 9 बजकर 22 मिनट
नोएडा- रात 8 बजकर 53 मिनट पर
गुरुग्राम- रात 8 बजकर 56 मिनट पर
लखनऊ- रात 8 बजकर 41 मिनट पर
कानपुर- रात 8 बजकर 44 मिनट
मेरठ- रात 8 बजकर 52 मिनट
सकट चौथ के व्रत का पारण के समय न करें ये गलतियां
तामसिक भोजन से बचें
सकट चौथ का व्रत खोलने के तुरंत बाद प्याज, लहसुन या फिर मांसाहार का सेवन बिल्कुल न करें।
गणेश जी को भोग
व्रत के पारण करने से पहले भगवान गणेश को चढ़ाए गए ‘तिलकुट’ या किसी मीठी चीज का भोग जरूर लगाएं। इसी को खाकर अपना व्रत खोलें।
ब्राह्मण को करें दान
व्रत का पारण से पहले किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को तिल, गुड़ या कुछ अन्न का दान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है।
पारण में क्या खाएं
सकट चौथ का पारण भगवान गणेश को चढ़ाए गए तिल और गुड़ के प्रसाद से ही करना चाहिए। इसके बाद ही सात्विक भोजन ग्रहण करें।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
