Sagittarius Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Dhanu Rashi Ka Varshik Rashifal (धनु वार्षिक राशिफल 2026): ज्योतिष शास्त्र मुताबिक धनु राशि पर के स्वामी गुरु होते है। गुरु ग्रह को वृद्धि, समृद्धि, ऐश्वर्य, ज्ञान और गूढ़ विषयों का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जिन व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह शुभ विराजमान होते हैं, वह व्यक्ति को आध्यात्म में रूचि होती है। वह व्यक्ति आस्तिक होता है। वहीं अगर हम वहीं अगर धनु राशि की 1 जनवरी 2026 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ग्रह स्थित हैं। यह संयोग अच्छा रहेगा। साथ ही तीसरे भाव में राहु ग्रह स्थित हैं, जो अच्छी हैं। वहीं चतुर्थ भाव में शनि देव विराजमान हैं। इसलिए ढैय्या चल रही है। वहीं छठे भाव में उच्च के विराजमान हैं। साथ ही सप्तम भाव में गुरु ग्रह बैठे हैं और वह सूर्य, बुध के देख रहे हैं, जो कि शुभ है। वहीं नवम भाव में केतु ग्रह स्थित हैं। आइए जानते हैं धनु राशि (Dhanu Rashifal 2026) वालों को साल 2026 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा… 

 Vrischika Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन का हाल

धनु राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Dhanu Zodiac In 2026)

इस साल आपको काम- धंधा साल की शुरुआत में अच्छा रहेगा। खासकर जनवरी, फरवरी और 15 मार्च तक का समय अच्छा रहेगा। इस समय का आपको लाभ उठाना चाहिए। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोग नौकरी बदल सकते है। क्योंकि गुरु, शुक्र और मंगल की स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं 15 मार्च से 15 अप्रैल तक के समय में कोई नई शुरुआत नहीं करें। वहीं 27 जुलाई से शनि वक्री होंगे, इसलिए मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर कुछ परेशानी हो सकती है। 

धनु राशि वालों का स्वास्थ्य 2026 (Health Of Dhanu Zodiac In 2026)

इस साल हम अगर आपकी सेहत की बात करें तो शनि की तीसरी दृष्टि आपके छठे स्थान मतलब रोग स्थान पर पड़ रही है। वहीं चतुर्थ ढैय्या है। इसलिए इस समय आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। लापरवाही न करें। मतलब डॉक्टर को दिखाते रहें। वहीं जनवरी और फरवरी का महीना शुभ रहेगा। वहीं 15 मार्च से 15 अप्रैल तक का समय सेहत को लेकर खराब रह सकता है। साथ ही 18 सितंबर से 12 नवंबर तक भी सेहत का ख्याल रखें, क्योंकि इस समय मंगल ग्रह अष्टम भाव में नीच के भ्रमण करेंगे।

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Dhanu Zodiac In 2026)

इस वर्ष आपको गुरु के प्रभाव से घर और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन कुंडली में मंगल, शनि, गुरु की दशा का चलना भी जरूरी है। सितंबर और अक्टूबर के समय किस्मत का साथ कम ही मिलेगा। इस साल आप धन की सेविंग भी कर पाएंंगे।

धनु राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Dhanu Zodiac In 2026)

छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत में बुध ग्रह आपके लग्न भाव में स्थित हैं तो इस समय बुध ग्रह आपकी बुद्धि को कुशाग्र करेंगे। एडमिशन विदेश में ले सकते हैं। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं। बस अति उत्साह से थोड़ा बचें। बस आपको कार्य को इमानदारी से करना है।

धनु राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2026 (Married Life And Relationship Of Dhanu Zodiac In 2026)

धनु राशि वालों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। क्योंकि 2 जून तक गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर स्थित रहेंगे। इस समय आपका जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही जीवनसाथी की सलाह से लाभ हो सकता है। वहीं 2 जून के बाद भी गुरु ग्रह उच्च के हो रहे हैं, जो किसी दीर्घायु योग बना रहे हैं। वहीं 15 मार्च से 15 अप्रैल तक का समय कुछ खराब है। इसलिए इस समय क्रोध से बचना चाहिए। साथ ही 18 सितंबर से 12 नवंबर तक भी समय दांपत्य जीवन को लेकर अच्छा नहीं है। लेकिन जो लोग कुंवारे हैं उनको इस समय विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

करें ये महा उपाय 2026 (Remedy For Dhanu Zodiac 2026)

इस पूरी साल आपको शनि देव की आराधना कर सकते हैं। शनि देव से संबंधित वस्तुओंं का दान करें। साथ ही हनुमान चासीला का पाठ करें। वहीं अपनी कुंडली दिखाकर एक पुखराज धारण कर सकते हैं, जो आपका भाग्योदय करेंगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026