Sagittarius Horoscope October To December 2025: धनु राशि के जातकों के आने वाले अगले 3 माह मिले जुले जाने वाले हैं। मार्च माह में शनि के मीन राशि में आते ही इस राशि में शनि की ढैया आरंभ हो चुकी है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए पिछले नौ महीने काफी मुश्किल भरे रहे है। इस राशि के जातकों को आर्थिक, करियर, प्रोफेशनल, रिश्तों, व्यापार और प्रॉपर्टी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब आने वाले तीन माह काफी खास हो सकते हैं। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया गया है। हालांकि अगर आप धनु लग्न के हैं, तो ये राशि आप देख सकते हैं। आइए जानते हैं धनु राशि के जातकों के लिए अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक का समय कैसे बीतेगा…

अब तक यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी रही है, तो आने वाले महीनों में उसमें अच्छा सुधार देखने को मिलने वाला है। गुरु के अष्टम भाव में उच्च स्थिति में जाने से विपरीत राजयोग बनेगा, जो कठिन परिस्थितियों में भी लाभ और उन्नति प्रदान करेगा। इससे आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दोनों निखरेंगे।

Capricorn Horoscope 2025: मकर राशि को मिली शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, जानें करियर-व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के हिसाब से कैसे बीतेंगे अगले 3 माह

धनु राशि की करियर और प्रतिष्ठा

वर्तमान में सूर्य दशम भाव में दिग्बली होकर आपके करियर और प्रतिष्ठा में वृद्धि देंगे। 17 अक्टूबर तक यह स्थिति अत्यंत लाभकारी रहेगी। इसके बाद सूर्य के 11वें भाव में प्रवेश करने से भाग्य और आय दोनों में वृद्धि के योग बनेंगे। शनि चौथे भाव में हैं, जो स्थिरता और मेहनत से प्राप्त सफलता का संकेत देते हैं। भूमि, भवन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ भी संभव है। 9 अक्टूबर को शुक्र दशम भाव में प्रवेश करेंगे। इससे कार्यस्थल पर आकर्षक अवसर मिलेंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा, और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 2 दिसंबर के बाद जब शुक्र 11वें भाव में जाएंगे, तो आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने आर्थिक दायित्वों से राहत मिलेगी।

धनु राशि की आर्थिक स्थिति

18 अक्टूबर को गुरु के अष्टम भाव में प्रवेश के साथ ही वे धन भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे आर्थिक स्थिरता और लाभ के योग बनेंगे।
शनि धन भाव के स्वामी होने के कारण यह योग और भी बलवान होगा। 27 अक्टूबर से 7 दिसंबर तक गुरु और मंगल के दृष्टि संबंध से आय के नए मार्ग खुलेंगे। विशेष रूप से विदेश से जुड़ा कार्य, पुराने निवेश या संपत्ति से लाभ संभव है। 28 नवंबर को शनि मार्गी होने पर रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और वित्तीय सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा।

धनु राशि का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन

गुरु की स्थिति परिवार और संबंधों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगी। पारिवारिक सामंजस्य और आपसी सहयोग बढ़ेगा। 18 अक्टूबर से 4 दिसंबर के बीच गुरु के अष्टम भाव में रहने और फिर सप्तम भाव में लौटने से विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ अवसर बनेंगे। व्यवसायिक साझेदारी के लिए भी यह समय लाभदायक है। घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन होने के योग हैं। 26 नवंबर के बाद शुक्र के 12वें भाव में पहुँचने से विलासिता और वैभव में वृद्धि होगी।

तीसरे भाव में राहु साहस, पराक्रम और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएंगे। जो जातक संचार, मीडिया, मार्केटिंग या आईटी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें राहु, शनि और गुरु का संयुक्त प्रभाव विशेष सफलता दिला सकता है।

कुल मिलाकर, अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक का समय धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिवर्तन और उपलब्धियों का काल रहेगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और संबंधों में सुधार होगा। यह समय अवसरों से भरपूर है। बस धैर्य और आस्था बनाए रखें।

दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।