Career Horoscope 2022: धनु राशि के लिए साल की शुरुआत में धनु राशि के जातकों के किस्मत का सितारा चमक सकता है। आपके नवम भाव का स्वामी सूर्य लग्न राशि से गोचर करेगा जिसकी वजह से आपका कार्यक्षेत्र में दबदबा बढ़ सकता है। इस दौरान आप अपने नियोक्ता और प्रबंधक को बहुत कम या बिना मेहनत का काम किए भी खुश रखने में सफल रह सकते हैं। इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों पार हावी रह सकते हैं। साथ ही, आपको इस अवधि में अपने पुरुष बॉस या उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। स्वयं का व्यवसाय कर रहे धनु राशि के जातक इस दौरान अपने व्यावसायिक क्षेत्र के बाजार में अपना यश प्राप्त कर सकते हैं।

अप्रैल के बाद आपके दशम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ेगी जो उन लोगों के लिए लाभकारी रहने की संभावना है जो कोई शिक्षण संस्थान चला रहे हैं या फिर शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। खानदानी व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह समय शुभ रह सकता है। इस दौरान आपके भाई-बहन और परिवार के सदस्यों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है और आप उनकी मदद और समर्थन से आप अपने कार्यस्थल पर कुछ नए व सकारात्मक परिवर्तन कर सकते हैं।

करियर भविष्यफल 2022 के अनुसार जून के महीने में आपके छठे भाव से शुक्र का गोचर होगा जिसका फायदा उन जातकों को मिलेगा जो बैंकिंग क्षेत्र, ऑटोमोबाइल उद्योग, रचनात्मक क्षेत्र जैसे डिजाइनिंग या स्टाइलिंग से जुड़े कार्य कर रहे हैं। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आपकी आपके काम के ऊपर अच्छी पकड़ रह सकती है और इस अवधि में आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अपने सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होने की संभावना है। इस अवधि में आपके कार्यस्थल का माहौल सुखद रह सकता है और आप अपने सहकर्मियों की मदद से अपने कौशल को साबित करने में सक्षम रह सकते हैं।

साल की तीसरी तिमाही में बुध आपके दशम भाव से गोचर करेगा जो कि मार्केटिंग, मीडिया, पत्रकारिता, अकाउंटिंग और शिक्षा के पेशे से जुड़े लोगों के लिए फलदायी रहने की संभावना है। 2022 करियर भविष्यवाणी के अनुसार इस अवधि में आप अपने ग्राहकों के साथ अच्छी तरह संवाद करने में सफल रह सकते हैं जिसकी वजह से आपके हाथ इस दौरान अच्छे सौदे लगने की संभावना अधिक है। इस अवधि में आप अपनी क्षमताओं और कूटनीति के कौशल के लिए अपने संगठन में प्रतिष्ठा अर्जित करने में सफल रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: धनु राशि आर्थिक राशिफल 2022, धनु राशि लव राशिफल 2022, धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022