Sadhguru On Mahakumbh Importance: महाकुंभ मेला हिंदू धर्म में आस्था और परंपराओं का बड़ा प्रतीक माना जाता है। हर 12 साल बाद आयोजित होने वाले इस मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने और पूजा-पाठ करने के लिए आते हैं। आपको बता दें कि साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा है, जिसकी शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है। इस मेले का समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर आत्मज्ञानी योगी सद्गुरु का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो महाकुंभ में जाने का महत्व के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

सद्गुरु ने बताया आखिर क्यों जाना जरूरी है कुंभ

सद्गुरु ने कहा है कि हर भारतीय को अपनी जिंदगी में एक बार महाकुंभ जरूर जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बार सूर्य और बृहस्पति के खास योग के कारण प्रयागराज में महाकुंभ हो रहा है। यह 144 साल बाद का दुर्लभ संयोग है। हालांकि, सद्गुरु ने यह भी कहा कि केवल एक दिन के लिए कुंभ जाकर डुबकी लगाने से पाप नहीं धुलते। उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ में स्नान करने का मतलब ये नहीं कि आप अपने हर कर्मों को धो रहे हैं।

संगम में स्नान का महत्व

सद्गुरु के मुताबिक, संगम में स्नान करने से न सिर्फ मन को शांति मिलती है, बल्कि शरीर को भी लाभ होता है। हमारा शरीर ज्यादातर पानी से बना है, और पवित्र संगम के जल में डुबकी लगाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आप कुछ दिनों के लिए कुंभ में रुककर पूजा-पाठ करते हैं और संगम में डुबकी लगाते हैं तो इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

महाकुंभ में अमृत स्नान का महत्व

महाकुंभ में अमृत स्नान को बेहद खास माना जाता है। महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी 2025 को होगा। अगर आप इस दिन स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो 2 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान कर सकते हैं। बता दें कि बसंत पंचमी माता सरस्वती को समर्पित होती है और इस दिन स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, अमृत स्नान के बाद बड़े हनुमान मंदिर और नागवासुकि मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएं। ऐसा माना जाता है कि इन मंदिरों में दर्शन किए बिना महाकुंभ की यात्रा अधूरी रहती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।