Rukmini Ashtami 2024 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रुक्मिणी अष्टमी का व्रत रखा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस माता लक्ष्मी ने रुक्मिणी के रूप में जन्म लिया था। इसी के कारण इस दिन रुक्मिणी अष्टमी का पर्व मनाया जाता गै। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पत्नी रुक्मिणी माता के साथ मां लक्ष्मी और कृष्ण भगवान की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के दिन मां लक्ष्मी संबंधी इन उपायों को करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं रुक्मिणी अष्टमी पर करें कौन से उपाय…

मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में जन्म लिया था तब मां लक्ष्मी ने राधा और रुक्मिणी के रूप में जन्म लिया था। इसलिए इस दिन इन उपायों को करने से धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।

रुक्मिणी अष्टमी 2024 मुहूर्त (Rukmini Ashtami 2024 Muhurat)

पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 जनवरी 2024 को रात 07 बजकर 48 मिनट से शुरू हुई थी, जो आज 4 जनवरी 2024 को रात 10 बजकर 04 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 8 बजकर 32 तक सबसे ज्यादा अच्छा है।

रुक्मिणी अष्टमी 2024 पर करें ये उपाय

  • रुक्मिणी अष्टमी के खास मौके पर सुहागिन महिलाएं देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और उन्हें सुहाग का सामान यानी चूड़ी, बिंदी, कंघा, शीशी, सिंदूर, पायल, बिछिया आदि अर्पित करें।
  • मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र जरूर अर्पित करें।
  • मां लक्ष्मी को भोग में खीर, नारियल, बताशा आदि का भोग लगा दें।
  • मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ कनकधारा स्त्रोत और श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें। इससे सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है।
  • आज रुक्मिणी अष्टमी का व्रत करें और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। शाम के समय पान के पत्ते में कपूर के साथ 2 लौंग रखकर विधिवत आरती करें।
  • शाम को घी का दीपक जलाकर तुलसी के पौधे के पास रखें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024