Roti Ke Upay: दिनभर भागदौड़ भरी जीवन और कड़ी मेहनत दो वक्त की रोटी के साथ हर खुशी पाने के लिए करते हैं। रोटी ना सिर्फ आपका पेट भरती है, बल्कि यह आपकी किस्मत भी चमका सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोटी जिंदगी की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ घर में सुख-शांति बनाए रखने में भी मदद कर सकती है। इतना ही नहीं रोटी संबंधी कुछ उपाय करके व्यक्ति राहु-केतु और शनि संबंधी दोषों से भी निजात पा सकते हैं। जानिए रोटी बनाते समय किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान।
आजकल के समय पर हर किसी के पास इतना समय नहीं होता है कि हर एक काम को आराम से कर सके। सुबह के समय घर में मौजूद महिला को खुद से लेकर पति, बच्चों सहित परिवार के हर सदस्य के लिए रोटी आदि बनानी पड़ती है। ऐसे में कुछ नियमों को भूल जाते हैं, जिससे धन हानि के साथ तरक्की पर भी असर पड़ता है।
इन लोगों के लिए जरूर निकालें रोटी
पहली रोटी गाय के लिए
33 करोड़ देवी-देवताओं का वास गाय में होता है। इसी के कारण गाय को पूजनीय माना जाता है। माना जाता है कि हर एक दिन गाय को रोटी जरूर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए पहली रोटी गाय के लिए ही बनाएं। जिसमें थोड़ा सा गूथा हुआ आटा और गुड़ या चीनी डालकर खिलाएं। कभी भी घर के सदस्यों को पहली रोटी नहीं खिलानी चाहिए। ऐसा करने से वह व्यक्ति हद से ज्य़ादा सीधा हो जाता है।
दूसरी रोटी भगवान और गुरु के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दूसरी रोटी भगवान या फिर गुरु को खिलानी चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।
तीसरी रोटी कौवा के लिए
एक रोटी कौवा के लिए बनानी चाहिए। क्योंकि इन्हें पितरों का रूप माना जाता है। इसलिए नियमित रूप से कौवा को रोटी खिलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
आखिरी रोटी कुत्ता के लिए
रोटी बनाते समय आखिरी रोटी कुत्ते के लिए ही बनानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि और राहु-केतु के दोषों से छुटकारा मिलता है। कुंडली में शनि की साढ़े साती, ढैया या फिर महादशा है, तो आखिरी रोटी में तेल लगाकर काले कुत्ते को खिला दें। अगर काला कुत्ता नहीं है तो किसी दूसरे कुत्ते को भी खिला सकते हैं। कुछ ही दिन ऐसा करने से आपको दोष से निजात मिल सकती है।