Rohini Acharya Born On Rohini Nakshatra: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में है। राजनीति से अलविदा कहने के साथ-साथ उन्होंने अपने परिवार से भी हर एक संबंध तोड़ने की खबर आ रही है। रोहिणी अपने बच्चों और पति के साथ सिंगापुर में रहती हैं। वह सोशल मीडिया में भी राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी के लिए जानी जाती है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देकर उनकी जान बताई थी। क्या आप जानते है कि लालू की इस बेटी का रोहिणी आचार्य क्यों है? बता दें कि रोहिणी का जन्म साल 1979 में हुई थी। हिंदू कैलेंडर के समय वह रोहिणी नक्षत्र में हुई थी। इसके कारण उनका नाम रोहिणी रखा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र में देने वाले जातक काफी खास होते हैं। ये रचनात्मक, चंचल स्वभाव के होने के साथ-साथ मनमोहक और महत्वाकांक्षी होते हैं। आइए जानते है रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों का कैसा होता है स्वभाव…

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,  आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से चौथा रोहिणी नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा और राशि वृषभ मानी जाती है। इसके साथ ही राशि का स्वामी शुक्र है। पांच तारों के समूह रोहिणी नक्षत्र  के चार चरण होते हैं। हर चरण के स्वामी ग्रह अलग-अलग होते हैं। पहला चरण मंगल का, दूसरा शुक्र का, तीसरा बुध का और चौथा चंद्र का माना जाता है। ऐसे में हर एक चरण में जन्मे जातकों का स्वभाव काफी अलग-अलग होता है। इस  नक्षत्र में जन्मे जातक सुंदर, विलासिता और भौतिक सुखों से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही इन नक्षत्र में जन्मे जातक रचनात्मक होने के साथ-साथ स्वभाव से काफी चंचल होते हैं। इस नक्षत्र में जन्मी महिलाएं सुंदर, शालीन, समझदार होने के साथ अच्छी ग्रहणी बनती हैं। इसके साथ ही इनका फैशन सेंस कमाल का होता है।

हर किसी के होते हैं चहेते

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने जातक काफी रचनात्मकता से भरपूर होते हैं। ये माता के साथ-साथ पिता से काफी लगाव रखते हैं।  ये अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर होते हैं। इसे पाने के लिए हर एक कोशिश करते हैं। ये हर एक काम को व्यवस्थित तरीके से करना पसंद करते हैं। इनकी वाणी काफी मधुर होती है। अपने इसी व्यवहार के कारण हर किसी के चहेते होते हैं। समाज में मान-सम्मान पाते हैं। इनके स्वभाव और व्यक्तित्व में एक खास चमक होती है। इसी के कारण लोग स्वतः ही इनकी ओर आकर्षित होते हैं।

इन क्षेत्रों में होते हैं सफल

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे जातक काफी रचनात्मक होते हैं। ऐसे में ये जातक फैशन, संगीत, मनोरंजन, सौंदर्य आदि क्षेत्रों में काफी सफल होते हैं। इसके अलावा धन, प्रसिद्धि, सुख-समृद्धि, संचार, बुद्धि में तेज होने के साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। जन्म कुंडली के अनुसार, सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग होते हैं। इसके अलावा इन नक्षत्र में जन्मे जातक चिकित्सा, कृषि और पशुपालन आदि के क्षेत्रों में भी करियर बना सकते है। यह नक्षत्र के अनुसार व्यक्ति को बहुआयामी प्रतिभा देता है।

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे जातकों का वैवाहिक जीवन

इस नक्षत्र में जन्मे जातकों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा होता है। अगर इनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी होती है, तो लव मैरिज होने के काफी अधिक चांसेस होते हैं। मानसिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा होता है। इसके साथ ही ये अपने संतान का पालन पोषण अच्छी तरह से करते हैं। ये अपने परिवार को काफी अधिक महत्व देती है।

रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों का स्वास्थ्य

इस नक्षत्र में जन्मे जातकों का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है। ये अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखती हैं।  लेकिन छोटी-छोटी बीमारियों को इग्नोर कर देती हैं। इसी के कारण ये बीमारियां कई बार बड़ा रूप ले लेती हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वालों की सकारात्मक विशेषताएं

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये कल्पनाशील होने के साथ महत्वाकांक्षी होते हैं। ये आकर्षक, चुंबकीय व्यक्तित्व के होते हैं। इसके साथ ही इन्हें कला और सौंदर्य में काफी गहरी समझ होती है। ये लोग काफी मेहनती होने के साथ अपने लक्ष्य को पाने में हर तरह से प्रयास करते हैं। ये धन को आसानी से आकर्षित कर लेते हैं। ऐसे में अक्सर इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ये बहुत ही शांति, सौम्य और मनोहर स्वभाव के होते हैं। ये वातावरण को शांत रखने की काबिलियत रखते हैं। अपनी रिश्तों को ये अधिक महत्व देते हैं। फिर चाहे वो दोस्त हो या फिर परिवार का कोई सदस्य।  धैर्य और स्थिर सोच के कारण कठिन परिस्थितियों में भी अच्छा निर्णय लेते हैं। जीवन, संबंध और व्यवसाय को व्यवस्थित तरीके से संभालने की कला इनकी खासियत है।

रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वालों की नकारात्मक विशेषताएं

रोहिणी नक्षत्र जितने अच्छे स्वभाव के होते हैं। वहीं कई बार ये जल्दी उग्र भी हो जाते हैं। ऐसे में छोटी से छोटी बात में गुस्सा हो जाते हैं। इन्हें अपनी सोच या फिर तरीका बदलने में काफी कठिनाई होती है। इसी के कारण ये जिद्दी होते हैं। ऐसे में रिश्तों से लेकर बिजनेस तक में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। कई बार ये खुद के बारे में इतना ज्यादा सोचते हैं कि ये दूसरों की भावनाओं को अनदेखा कर देते हैं। ये काफी सेंसिटिव होते हैं। इसी के कारण कई बार इन्हें मानसिक तनाव का सामना करते हैं।  ये किसी भी प्रकार के जोखिम उठाने में पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में कई बार ये अच्छे अवसरों का भी लाभ नहीं उठा पाते हैं।

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।