हिंदू धर्म में दान देने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि दान देने से व्यक्ति के जीवन में शुभ आता है। व्यक्ति पर भगवान की कृपा बरसती है और वो सदा आगे बढ़ता जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दान देते नहीं भी हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गलत समय पर या गलत तरीके से दिया गया दान आपके लिए अशुभ हो सकता है। इसके साथ ही किस वस्तु का आपके द्वारा दान दिया जा रहा है, इसका भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। ऐसा ना करने से आपका भाग्य खराब हो सकता है और आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हम इसी बारे में विस्तार से बात करने वाले हैं।
बता दें कि दान के कई प्रकार होते हैं और सबका अलग-अलग महत्व है। ज्ञान दान को सबसे पवित्र दान बताया गया है। कहते हैं कि ज्ञान दान करने से इसके दाता और ग्राही दोनों को ही लाभ होता है। इसके अलावा हिंदू धर्म में अन्न दान को खास जगह दी गई है। इसमें कच्चे अनाज यानी कच्चे गेहूं का दान काफी प्रचलित है और इसे बेहद शुभ बताया गया है। कच्चे गेहूं के दान से व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होता है और उसे दौलत व शोहरत की प्राप्ति होती है।
ऐसे लोग जो काफी सेहतमंद हैं और उनकी मां का उन पर आशीर्वाद है, उन्हें चावल दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके साथ कुछ अशुभ हो सकता है। यदि आप कानूनी मामलों में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको मंगलवार के दिन जौ का दान करना चाहिए। लेकिन ऐसे लोग जो आलसी हैं या फिर सेना में हैं, उन्हें जौ का दान नहीं करना चाहिए। वहीं, ऐसे विद्यार्थी जिनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है, उन्हें बुधवार के दिन साबुत मूंग का दान करना करना चाहिए। लेकिन ऐसे लोग जो घमंडी या अहंकारी हैं, उन्हें साबुत मूंग का दान नहीं करना चाहिए।