गुरुवार का दिन गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है। इस दिन गुरु ग्रह का पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि गुरु ग्रह के योग से ही मनुष्य को धन की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि अगर आपके साथ गुरु ग्रह का उचित योग है तो आपको कभी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में गुरुवार के दिन हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले तमाम लोग गुरु ग्रह और भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना करते हैं। गुरु को प्रसन्न करने के लिए एक खास पूजा विधि भी बताई गई है। ऐसा कहते हैं कि अगर आप इस विधि का सही ढंग से पालन करते हैं तो निश्चित रूप से गुरु आप पर प्रसन्न रहेंगे। और आपको जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा भी गुरुवार के दिन से जुड़ी हुई कई और मान्यताएं और विश्वास हैं। आज हम आपको उनके बारे में बिंदुवार बताने वाले हैं।
1. ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले जाग जाना चाहिए। इसके बाद नित्यक्रिया से निपटकर स्नान करके साफ-सुथरा हो जाने के बाद भगवान विष्णु की पूजा शुरू करनी चाहिए।
2. मान्यता है कि इस दिन रास्ते में मिलने वाले किन्नर को कुछ दान या भेंट जरूर करना चाहिए। इससे धन में कमी नहीं बल्कि वृद्धि होती है।
3. यह भी कहा जाता है कि गुरुवार को धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे आपको धन का समस्या से जुझना पड़ सकता है।
4. गरुवार के दिन पीला रंग शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े में दान करना चाहिए।
5. इस दिन केसर का तिलक लगाना शुभ कहा जाता है। केसर ना होने पर आप हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।
6. गुरुवार का दिन स्वामी बृहस्पति के लिए भी समर्पित है। बृहस्पति मनुष्य की आयु बढ़ाने का काम करते हैं।
7. कहा जाता है कि बृहस्पति को खुश करने के लिए गुरुवार को वस्त्र, यज्ञोपवीत और खीर से पूजा की जानी चाहिए।