Ravivar Daan: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और सफलता मिलती है। वहीं सनातन धर्म में दान का बड़ा महत्‍व है। शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से व्यक्ति के जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है या जीवन में मान-सम्मान की कमी महसूस हो रही है, तो रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की उपासना के साथ इन चीजों का दान करने से सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करने से शुभ फल मिलते हैं।

गेहूं और गुड़ का दान

रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए गेहूं और गुड़ का दान बहुत ही फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मंदिर में या जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं व गुड़ का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।

तांबे के बर्तन का दान

तांबा सूर्य का धातु माना गया है। इस कारण तांबे के लोटे या कटोरी का दान रविवार को करना अत्यंत शुभ होता है। यह दान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

लाल वस्त्र और लाल चंदन

ऐसा माना जाता है कि रविवार को लाल वस्त्र और लाल चंदन का दान करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। यह दान मंदिर में ब्राह्मणों को या किसी जरूरतमंद को देना चाहिए। इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

दूध और दही से तिलक

सूर्य देव को दूध, दही और लाल चंदन से तिलक करने के बाद इन चीजों का थोड़ा-सा भाग दान कर देना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से यदि आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

लाल चप्पल या जूते का दान

अगर जीवन में बार-बार यात्रा में बाधा आ रही हो या काम में रुकावट हो रही हो, तो रविवार को लाल रंग की चप्पल या जूते किसी जरूरतमंद को दान करें। यह उपाय राह में आने वाली बाधाओं को दूर करता है।

सूर्य मंत्र जाप और जल अर्पण के बाद करें दान

रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, फिर तांबे के लोटे में जल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। उसके बाद ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें और फिर दान करें। इससे दान का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।