रत्न शास्त्र में 84 उपरत्न और 9 रत्नों का वर्णन मिलता है। इन 9 रत्नों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। यहां हम आज बात करने जा रहे हैं गोमेद रत्न के बारे में, जिसका संबंध राहु ग्रह से होता है। गोमेद रत्न बहुत सुन्दर होता है कई लोग इसके गहने भी पहनते हैं। लेकिन गोमेद रत्न बाजार में कई वैरायिटी में मिल जाता है। साथ ही असली  मिलना  भी बहुत चुनौती होती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं गोमेद रत्न की पहचान के बारे में, जिसको जानकर आप असली गोमेद रत्न को आराम से खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं गोमेद रत्न किन राशि वालों को धारण करना चाहिए और इसकी पहचान के बारे में…

ऐसा होता है गोमेद रत्न:

गोमेद अमूमन म्यांमार और श्रीलंका की खदानों में पाया जाता है। श्रीलंका में जो गोमेद पाया जाता है, उसे सिलोनी गोमेद कहते है। म्यांमार से प्राप्त गोमेद में भूरापन होता है और यह गोमूत्र के वर्ण के समान होता है। ऐसा गोमेद उच्चकोटि का माना जाता है। श्रीलंका से प्राप्त गोमेद कत्थई रंग का होता है। यह मध्यम श्रेणी का माना जाता है। गोमेद भारत में हिमालय, कश्मीर, हजारीबाग और दक्षिण भारत आदि में भी मिलता है।

इन राशि वालों को सूट करता है गोमेद:

  • जिन व्यक्तियों की राशि अथवा लग्न वृष, मिथुन, कन्या, तुला या कुम्भ हो उन्हें गोमेद धारण करना चाहिए।
  • यदि राहु जन्मकुण्डली में केन्द्र 1, 4, 7, 10 इनमें से किसी भाव में हो या फिर पांचवें व नवम भाव में हो तो गोमेद पहनने से लाभ होता है।
  • यदि राहु द्वितीय, एकादश भाव में हो तो गोमेद पहनने से लाभ होगा किन्तु यदि राहु छठें, आठवें या बारहवें भाव में हो तो गोमेद सोच-समझकर पहनें अन्यथा हानि हो सकती है।
  • यदि राहु आपकी कुंडली में उच्च का विराजमान हैं, तो भी आप गोमेद रत्न को धारण कर सकते हैं।

ऐसे करें असली गोमेद रत्न की पहचान:

1- गोमेद रत्न को पहनने से पहले इसे 24 घंटे के लिए गोमूत्र में डालकर छोड़ दे। अगर गोमेद रत्न असली है तो गौमूत्र का रंग बदल जाता है और अगर ये नकली है तो गौमूत्र का रंग नहीं बदलता है।

2- आप चाहे तो इसे दूध में डालकर भी पता लगा सकते है की ये असली है या नहीं, इसके लिए अगर आपका गोमेद रत्न असली है तो इसे दूध में डालने पर  दूध का रंग गोमूत्र की तरह दिखने लगता है।

3- गोमेद रत्न की एक खासियत यह है कि अगर आप इस रत्न को लकड़ी के बुरादे से साफ करेंगे तो आप इसमें और निखार और चमक पाएंगे। वहीं, अगर गोमेद नकली है तो बुरादे से साफ करने पर इसकी चमक गायब हो जाती है।