Ratna Astrology: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की शांति और उनके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कई प्रकार के रत्नों के बारे में भी बताया गया है। मान्यता है कि राशि के अनुसार रत्न पहनना बहुत ही लाभकारी होता है।

आइए जानते हैं कि मिथुन, मेष, कन्या और धनु राशि के जातकों को कौन का रत्न धारण करना चाहिए। साथ ही इन राशियों के जातकों को रत्न धारण करने से क्या लाभ होते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। अगर इस राशि के जातकों की कुंडली में बुध देव किसी अन्य ग्रह से पीड़ित है,तो उन्हें धन हानि, व्यापार में घाटा, करियर में असफलता आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कन्या राशि के स्वामी भी बुध देव होते हैं। ज्योतिष के अनुसार इन दोनों राशियों के जातकों को बुध ग्रह की शांति के लिए पन्ना रत्न पहनना चाहिए। इससे जातकों को लाभ होने की मान्यता है। साथ ही बुध ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है और बुध देव की कृपा से बिगड़े काम भी बन जाते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। जातकों की कुंडली में मंगल दोष होने पर विवाह में परेशानियां, नौकरी में समस्याएं आदि कई संकटों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों को मंगल ग्रह दोष से राहत और मुक्ति के लिए मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। वहीं वृश्चिक राशि के जातक भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं। इस राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह होते हैं।

धनु राशि

इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति होते हैं। कुंडली में गुरु ग्रह दोष शांति के इस राशि के जातकों को पुखराज रत्न पहनना लाभकारी होता है। इस रत्न को धारण करने से जातकों को गुरु दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही गुरु बृहस्पति की कृपा भी मिलने की मान्यता है।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं। अगर शनि देव जातक से रुष्ट हैं, तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस राशि के जातको को शनि देव की पीड़ा से राहत के लिए नीलन रत्न धारण करना चाहिए।