Rashifal Planet Transit 2020: ज्योतिषशास्त्र अनुसार जिस तरह से ग्रहों का गोचर अहम माना जाता है उसी तरह से ग्रहों का वक्री होना भी महत्वपूर्ण माना गया है। 11 मई से शनि अपनी वक्री (Shani Vakri) चाल चलने लगे हैं। शनि की उल्टी चाल कष्टकारी मानी जाती है। शनि के बाद शुक्र भी 13 मई से वक्री अवस्था में आ जायेंगे और शुक्र के बाद 14 मई से गुरु भी वक्री चाल चलने लगेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रहों की चाल दो तरह की होती है। पहली वक्री और दूसरी मार्गी। वक्री का अर्थ है उल्टा चलना और मार्गी का अर्थ है सीधे चलना। ग्रह कुछ समय के लिए पीछे की ओर चलने लगते हैं। जिसका नकारात्मक और सकारात्मक असर सभी राशियों पर पड़ता है।

वक्री ग्रहों का 12 राशियों पर कुछ ऐसा पड़ेगा असर…

मेष: शनि, शुक्र और गुरु के वक्री होने से आपको फायदा मिलेगा, नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। लेकिन किसी भी काम में लापरवाही करने से आपको नुकसान होने के भी आसार हैं।

वृष: आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।

मिथुन: ग्रहों की बदली चाल आपके लिए अच्छे संकेत नहीं दे रही है। आपको कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें।

कर्क: आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

सिंह: अचानक से काम का बोझ बढ़ सकता है। भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। सेहत में गिरावट आने के आसार हैं।

कन्या: शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आयेगी। अपनी वाणी पर खास संयम बरतने की जरूरत है।

तुला: आपके लिए आने वाला समय कुछ मुश्किल रहने के आसार हैं। अचानक से परेशानियों में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत कुछ खराब रहने के आसार हैं। पैसे अधिक खर्च होंगे।

वृश्चिक: आपको लाभ मिलने के आसार हैं। रुके हुए काम फिर बनने लगेंगे। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नई नौकरी मिल सकती है।

धनु: मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। जिस काम को पूरा करने की सोचेंगे उसमें बाधाएं आयेंगी। आपको अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मकर: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। सड़क दुर्घटना के आसार हैं। पैसों की हानि हो सकती है। लव पार्टनर के साथ वाद विवाद ज्यादा होने से ब्रेकअप हो सकता है।

कुंभ: भाग्य का आपको साथ मिलेगा। अपने सभी कार्यों को ईमानदारी के साथ पूरा करें। किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं। लंबी यात्राओं से आपको बचना होगा।

मीन: नई नौकरी मिल सकता है। आपके अपने साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।