Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 31 अक्टूबर से 06 नवंबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। इस सप्ताह 28 तारीख को बुध ग्रह ने गोचर किया है । आइए जानते हैं कि ये सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि:
- इस सप्ताह आपको करियर और व्यापार में अचानक से आने वाली कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- अप्रत्याशित खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।
- आपको एक सोच समझकर प्लानिंग करने के बाद ही खर्च करना चाहिए।
- इस सप्ताह पूर्व में निवेश किए गए धन से खासा लाभ हो सकता है तो वहीं बाजार में फंसा धन आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है।
- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
वृष राशि:
- यह सप्ताह आपको सामान्य रहने वाला है।
- वहीं आय पिछले सप्ताह की की तरह सामान्य रहने वाली है।
- बिजनेस पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
- इस महीने आप कहीं निवेश भी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ दे सकता है।
- जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
मिथुन राशि:
- इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।
- धन के लेन-देन करते समय भी खूब सावधानी बरतें, अन्यथा आपको आर्थिक हानि हो सकती है।
- निवेश करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है।
- नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग बढ़ेगा।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
कर्क राशि:
- इस सप्ताह आपको किस्मत का साथ मिलता दिख रहा है।
- व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होगा।
- नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे।
- कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है।
- महीने के अंत में सूर्य देव आपके पंचम भाव में आएगा तो खर्चों में कमी आएगी।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
सिंह राशि:
- यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
- कायक्षेत्र में आपकी यश और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
- बेरोजगार लोगों को इस सप्ताह नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
- अगर आपका धन कही फंसा हुआ है तो इस सप्ताह मिल सकता है।
- वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
- वहीं सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि गले और फेफड़ों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
कन्या राशि:
- यह सप्ताह आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
- कामकाज के सिलसिले में अचानक से किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
- सप्ताह के अंत में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
- मंगल जब आपके नवम भाव में जब गोचर करेगा तो अचानक से धन लाभ के योग बन सकते हैं।
- जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
तुला राशि:
- इस सप्ताह घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
- साथ ही इस सप्ताह धन के लेन- देन में सावधानी बरते, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- व्यापार में भी आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना रहेगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।
- इस सप्ताह किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।
- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
- नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्त्रोत बन सकते हैं।
- आप कारोबार के काम से बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं।
- इस सप्ताह आप प्रापर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं।
- आप सामाजिक कार्यक्रम में इस सप्ताह शामिल हो सकते हैं। साथ ही समाज में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि:
- इस सप्ताह आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
- आर्थिक स्थिति भी इस सप्ताह मजबूत होती नजर आ रही है।
- कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
- इस सप्ताह सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना खाने से बचें।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
- इस सप्ताह आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर दोनों का साथ मिल सकता है।
मकर राशि:
- यह सप्ताह मकर राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है।
- खर्चों में कमी आएगी और आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
- इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
- वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
- साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, बैंकिंग और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको ये समय बेहतर साबित हो सकता है।
- जीवनसाथी के साथ कुछ विषय को लेकर विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए उतार- चढ़ाव भरा साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह आय कम और खर्चे ज्यादा रह सकते हैं, जिससे आपका बिजट बिगड़ सकता है।
- इस सप्ताह उधार या कर्ज में रुपया देने की गलती न करें, अन्यथा धन डूब सकता है।
- व्यवसाय में भी मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। स्वजनों के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।
- जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
मीन राशि:
- संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- इस सप्ताह आपको कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।
- इस सप्ताह किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
- कार्यस्थल पर आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
- वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें, तो बेहतर होगा।