Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं 28 फरवरी से 06 मार्च का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।यह सप्ताह मेष राशि वाले लोगों के लिए उपलब्धियों और धनलाभ वाला रहेगा। साथ ही मिथुन राशि वालों के व्यापार में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी और जॉब करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।

वहीं कन्या राशि वाले लोगों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। इन दिनों व्यापार में आर्थिक फायदा होने के योग बन रहे हैं। धनु राशि वाले लोगों को ग्रहों का साथ आशीर्वाद मिलेगा। मकर राशि वाले लोगों के काफी समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही बाकी राशियों के लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…

मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। साथ ही आपकी सेहत में सुधार आएगा। क्योंकि गुरु की दृष्टि आपकी चंद्र राशि पर पड़ रही है। ऐसे में इस दौरान किसी संत पुरुष का आशीर्वाद, आपको मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। साथ ही व्यवसायिक कार्यों में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यह समय उपलब्धियों वाला है। इसलिए इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। ऑफिस में कर्मचारियों का साथ मिलेगा।

वृष राशि: कार्यक्षेत्र में कार्य संबंधी कुछ नीतियों में बदलाव की जरूरत है। इस समय थोड़ी लापरवाही या आलस की वजह से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह कई शुभ ग्रहों के प्रभाव से आपकी इच्छाशक्ति प्रबल होगी, जिसकी मदद से आप अपने पेशेवर जीवन में नयी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब होंगे। वहीं इस दौरान आपको जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि: इस सप्ताह आपको घर के किसी सदस्य खास तौर पर किसी बजुर्ग के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि शनि आपके आठवें भाव में स्थित हैं। साथ ही आपको भी अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना चाहिए। बिजनेस के कामों में चल रही दिक्कतें दूर होंगी और कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हो जाएंगे। मार्केटिंग, पेमेंट आदि कलेक्ट करने में अपना अधिक समय लगाएं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क राशि: इस सप्ताह व्यापार में कुछ दिक्कतें और परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समाधान भी निकाल लेंगे। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है। वरना नुकसान हो सकता है। वहीं सातवें भाव में शनि की स्थिति तथा आठवें भाव में गुरु के स्थित होने के कारण आपको इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। लेकिन इन निर्णय की वजह से आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। थकान की वजह से सर्वाइकल और कंधों में दर्द रह सकता है। इसलिए योगा करते रहें।

सिंह राशि: ये सप्ताह आपको खुशियों से भरा रह सकता है। साथ ही आपकी सेहत में सुधार आएगा। वहीं गुरु की दृष्टि आपकी चंद्र राशि पर पड़ रही है। इसलिए इस सप्ताह आप आध्यात्म से जुड़ सकते हैं या किसी संत के सानिध्य में जा सकते हैं। इस सप्ताह खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। व्यवसाय में कड़ी मेहनत की जरूरत है। अपने कार्यों में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। लेकिन गले में इंफेक्शन हो सकता है।

कन्या राशि: इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शानदार रहने वाली है। साथ ही कोई रुका हुआ या अटका पैसा आपके पास आ सकता है लेकिन इसके लिए प्रयासरत रहना होगा। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही बिजनेस में कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इस सप्ताह कई छात्रों का करियर का ग्राफ अचानक से ऊंचाईयों पर पहुंचता दिखाई देगा। जिसकी वजह से घर-परिवार में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

तुला राशि: इस सप्ताह आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं, आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं क्योंकि शनि आपके चतुर्थ भाव में स्थित हैं। ऐसे में खासतौर से अपनी आंखों, कानों और नाक का ध्यान रखें, क्योंकि आपको इससे जुड़ा संक्रमण होने की आशंका दिखाई दे रही है। वहीं इस समय बिजनेस में परिस्थितियां पूरी तरह आपके फेवर में हैं। धनलाभ होने के प्रबल आसार हैं। साथ ही व्यापार में कई स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण में आपसी सामंजस्य की कुछ कमीं रह सकती है। 

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह किसी भी यात्रा का प्रोग्राम ना बनाएं, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। इस सप्ताह आप कई बेवज़ह की वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इस सप्ताह कारोबार में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। वहीं सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और डाजबिटीज की बीमारी है। (यह भी पढ़ें)- Astrology: 12 साल बाद कुंभ में बन रही सूर्य- गुरु की युति, इन 3 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

धनु राशि: इस सप्ताह आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही कोई बड़ी डील भी फाइनल कर सकते हैं। वहीं  नई मशीनरी अथवा नई तकनीक आदि का प्रयोग करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस में माहौल तथा परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। साथ ही  कई ग्रहों की शुभ दृष्टि आपके छठे भाव में होने से आपकी सेहत में सुधार आएगा  और साथ ही आपको पुरानी चली आ रही बीमारियों से भी निजात दिलाएगी। इसलिए इस सप्ताह आपका मन खुशमिज़ाज़ रहने के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपको पेट से संबंधित मतलब गैस या कब्ज से संबंधित परेशानी हो सकती है।

मकर राशि: इस सप्ताह शुक्र और मंगल का गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। फिजूल खर्चों पर भी लगाम लगेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी शुभचिंतक द्वारा आर्थिक मदद मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरा करने में आसानी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान कर सकता है। इसलिए योगा लगातार करते रहें। (यह भी पढ़ें)- Raviwar Ke Upay: ग्रहों के राजा सूर्य देव का चाहिए आशीर्वाद तो रविवार के दिन करें ये 5 उपाय, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

कुंभ राशि: इस सप्ताह व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मतलब आपको प्रितस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको फायदा हो सकता है। साथ ही इस सप्ताह आप बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। वहीं टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां देखने को मिल सकतीं हैं। गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। इसलिए बाहर का खाना खाने बचें, तो बेहतर रहेगा।

मीन राशि: इस राशि के स्व-नियोजित व्यवसायी, इस सप्ताह अधिक सफलता हासिल करेंगे। जिससे उन्हें समाज के साथ-साथ घर-परिवार में भी उचित मान-सम्मान मिल सकेगा और इससे उन्हें खुद को और बेहतर प्रदर्शन के लिए, प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। जमीन- जायदाद से संबंधित कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- मकर राशि में बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, मार्च का महीना इन 4 राशि वालों के लिए रह सकता है बेहद शानदार