Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं 25 अप्रैल से 01 मई तक का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।
मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कामों में काफी आनंद लेंगे और उन पर खुलकर खर्च भी करेंगे। व्यवसायिक स्थल में कुछ सुधार संबंधी परिवर्तन होंगे। जो कि आपके लिए भाग्योदय कारक रहेंगे। लेकिन इस समय किसी नए काम से संबंधित जरूरी फैसले न लें। कुछ गलतियां होने की आशंका है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। तनाव की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान बनी रह सकती है।
वृष राशि: आपके लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं व्यापार में कोई नई डील फाइनल भी हो सकती है। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कारोबार खोलने के लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ती जाएंगी। सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि: आपके लिए यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है। क्योकि शुक्र देव आपके दशम स्थान में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी वजह से खटास आ सकती हैं। वहीं गैस एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। बाहन का खाना कम खाएं।
कर्क राशि: आपके लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है। क्योकि आपकी राशि से शुक्र देव का राशि परिवर्तन नवम भाव में होगा। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है। जिसका लाभ आपको भविष्य में हो सकता है। इस समय आप व्यवसायिक यात्रा भी कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं शुक्र देव आपके चतुर्थ स्थान के स्वामी हैं। जिसे सुख और वाहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस सप्ताह आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय वाहन और प्रापर्टी का क्रय- विक्रय भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत भी सामान्य रहेगी।
सिंह राशि: यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सावधानी बरतें. खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सेहत में कमजोरी आ सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी आनंददायक रहेगा। रिश्ते को इंजॉय करेंगे और एक दूसरे के साथ भविष्य की कुछ नई प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे। इस समय बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर पैनी नजर रखना जरूरी है। फिजूल की बातों में समय व्यर्थ ना करके अपने परिवार पर भी ध्यान दें। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। इस समय शेयर तथा स्टॉक मार्केट की तरह बिल्कुल भी रुख ना करें। नुकसान होने की आशंका है।
कन्या राशि: यह सप्ताह आपके लिए आंशिक तौर पर फलदायक रहेगा। आपकी योजनाओं में कुछ कमी आ सकती है और बनते हुए काम कुछ अटक सकते हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी से किसी काम में हाथ डालें। इस सप्ताह कोई बड़ा काम ना हाथ में ना लें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी व्यवसायिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आएगा। परंतु सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।
तुला राशि: यह सप्ताह आपके लिए आंशिक तौर पर फलदायक रहेगा। परिवार में मां की सेहत बिगड़ सकती है, उनका ध्यान रखें. किसी बात को लेकर आपका मानसिक तनाव भी बना रहेगा. काम के सिलसिले में ध्यान रखे। वहीं कारोबार में अभी वर्तमान परिस्थितियों का प्रभाव बना रहेगा। इस समय व्यवसाय को गति देने के लिए कुछ निवेश करने की भी जरूरत पड़ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। पति- पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी। गले में इंफेक्शन की वजह से हल्का-फुल्का बुखार भी महसूस हो सकता है।
वृश्चिक राशि: यह सप्ताह आपके लिए बहुत कुछ सोचने समझने वाला होगा। साथ ही आपके दोस्तों से आपका झगड़ा हो सकता है और बेवजह आपको तनाव मिल सकता है। इस सप्ताह किसी खास इंसान की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नए काम की योजना बना रहे हैं तो उसमें मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। इस सप्ताह व्यापार में कुछ धनलाभ जरूर होगा। घर में सुख- शांति का माहौल रहेगा। साथ ही दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशि: इस सप्ताह व्यापार संबंधित प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। क्योंकि पिछले कुछ समय से व्यवसायिक गतिविधियां लगभग रुकी हुई है। इसलिए मार्केटिंग संबंधी कामों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इस सप्ताह किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। इसलिए सावधान रहे और कागजात संबंधी कामों को खुद अपनी देखरेख में ही करें। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेग।. आप अपने परिवार से कनेक्टेड फील करेंगे। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। किसी पुराने रोग से निजात या राहत मिल सकती है।
मकर राशि: ये सप्ताह व्यस्तता पूर्ण रहेगा और आपका अधिकतर समय मीटिंग आदि में ही व्यतीत होगा। उसके बेहतरीन परिणाम भी सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़े मामलों को सावधानी से करें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। वहीं व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारी नई मिल सकती है। जिसको निर्भय आप आराम से करने में सक्षम होंगे। परिवार में हास- परिहास का माहौल बना रहेगा। साथ ही सेहत सामान्य रहेगी। सप्ताह के अंत में खांसी- जुकाम हो सकता है। इसलिए ठंडी चीजों से दूर रहें। तो बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि: यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। साथ ही सप्ताह की शुरुआत खर्चों के साथ होगी और मानसिक तनाव भी रहेगा। वहीं बजट भी बिगड़ सकता है। जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए। साझेदारी से जुड़े कारोबार में बहुत सावधानी की जरूरत है। लापरवाही से संबंध खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी व्यवसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका फायदा आपको भविष्य में हो सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशि: इस सप्ताह आपको ग्रह- सितारों का साथ कम मिलता दिख रहा है। इसलिए व्यवसायिक स्थल पर हर काम गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें। समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए कार्य करने से पहले उस पर सोच-विचार करने की भी जरूरत है। कार्यस्थल में परिस्थितियां पहले से कुछ बेहतर होंगी। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है। साथ ही जो अटका हुआ धन था वो भी प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ खटास देखने को मिल सकती है। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। गैस- एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर के खाना खाने से बचें।