Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। इस सप्ताह 25 तारीख को सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। आइए जानते हैं कि ये सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- घर-परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है।
- इस सप्ताह सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना खाने से बचें।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृष राशि:
- यह सप्ताह आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
- कार्यस्थल पर आपको अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है।
- साथ ही धन और करियर की स्थिति ठीक बनी रहेगी
- इस सप्ताह वाहन संभालकर चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें।
मिथुन राशि:
- इस सप्ताह खर्चा कुछ ज्यादा हो सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
- वहीं इस सप्ताह आपको व्यापार में जोखिम लेने से बचना चाहिए।
- सप्ताह के मध्य में धन का आगमन होने लगेगा और करियर में सुधार होगा।
- संतानपक्ष को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
- सप्ताह के अंत में रुके हुये काम पूरे हो सकते हैं।
कर्क राशि:
- यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा महत्वपूर्ण काम बन सकता है।
- कार्यस्थल पर काफी दौड़ भाग और व्यस्तता बढ़ सकती है।
- सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
- जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा मन चिंतित रहेगा।
सिंह राशि:
- इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
- आप विदेश से संबंधित काम- व्यापार करते हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- धन की समस्या दूर होगी और धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।
- घर-परिवार में किसी मंगल कार्य के होने के योग हैं।
- इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आंशका है।
- लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
Also Read
कन्या राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
- शेयर, सट्टा और लॉटरी में फायदा हो सकता है।
- सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी काम अथवा व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
तुला राशि:
- इस सप्ताह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलता दिख रहा है।
- सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें, बाह का खाना खाने से बचें।
- व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है।
- साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है और धनलाभ भी संभव है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
- संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
Also Read
वृश्चिक राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है।
- सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी बड़ी सफलता मिल सकती है।
- इस सप्ताह नई योजना सफल हो सकती हैं।
- किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
- किसी रिश्तेदार या पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
धनु राशि:
- इस सप्ताह आपके खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
- साथ ही इस सप्ताह किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है।
- व्यापार में धन निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
Also Read
मकर राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में कोई महत्वपूर्ण काम बन सकता है।
- पारिवारिक समस्यायें समाप्त होंगी और मन प्रसन्न रहेगा।
- सप्ताह के मध्य में मकर राशि के जातकों को सेहत से संबंधी समस्याएं सकती हैं।
- वाहन सावधानी से चलाएं , क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
- जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे।
कुंभ राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में घर- परिवार से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं।
- इस समय सूर्य ग्रह नये काम के मामले में सफलता मिल सकती है।
- सप्ताह के अंत में जीवनसाथी से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
- व्यापार में नए ऑर्डर आने से अच्छा मुनाफा हो सकता है।
- घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
मीन राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह लाभप्रद साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
- कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे।
- बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
- आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।