Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। आपको बता दें कि 16 दिसंबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव ने धनु राशि में गोचर कर लिया है। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:
- यह सप्ताह आपको अनुकूल साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिखेगा। जिससे आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
- इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं।
- व्यवसाय से जुड़े लोगों को पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृष राशि:
- यह सप्ताह आपको सुखद और लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।
- इस सप्ताह की धन की स्थिति बेहतर होगी।
- करियर से संबंधित फैसले इस हफ्ते सोच समझकर लें। साथ ही किसी सलाह जरूर ले लें।
- नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मिथुन राशि:
- इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा।
- व्यापार में कोई पुराना पेमेंट मिल सकता है।
- कार्यक्षेत्र में जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।
- इस सप्ताह किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रह सकता है।
- सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें, अन्यथा मनमुटाव हो सकता है।
कर्क राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों को मिलाजुला साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह लेन- देन करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- बीते कुछ समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है।
- प्रॉपर्टी से संबंधित विषयों पर परिवारवालों की सलाह जरूर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
सिंह राशि:
- यह सप्ताह आपको उतार- चढ़ाव भरा सिद्ध हो सकता है।
- कार्यस्थल पर इस सप्ताह सीनियर किसी जूनियर के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
- व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि:
- यह सप्ताह आपको लाभप्रद साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
- साथ ही निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल है।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
- जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि:
- इस सप्ताह आपको कार्यस्थल पर अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
- नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
- इस सप्ताह आप उधार लिया हुआ उतार सकते हैं।
- संतान पक्ष से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
- गुरुवार और शुक्रवार को व्यापार में धनलाभ हो सकता है।
- सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए लापरवाही नहीं बरतें।
वृश्चिक राशि:
- इस सप्ताह आपकी कोई योजना सफल हो सकती है।
- करियर- कारोबार के सिलसिले से आप यात्रा कर सकते हैं, जो लाभकारी साबित हो सकती हैं।
- क्रोध में आकर कोई भी कार्य करने से बचें, अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है।
- कार्यस्थल पर अंजान लोगों के भरोसे कोई भी काम न छोड़ें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।
- इस सप्ताह कुछ फिजूल खर्च हो सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है।
धनु राशि:
- इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिल सकता है।
- आप कारोबार का विस्तार भी इस सप्ताह कर सकते हैं।
- आप सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में इस सप्ताह शामिल हो सकते हैं।
- इस सप्ताह आपके रुके काम बन सकते हैं, बस प्रयास करते रहिए।
- सेहत का इस सप्ताह ध्यान रखें, पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसिलए बाहर का खाना खाने से बचें।
- अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, या बात चल सकती है।
मकर राशि:
- इस सप्ताह आप करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
- सरकार से संबंधित रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
- इस सप्ताह आपको कारोबार में नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे धनलाभ हो सकता है।
- घर- परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
- लव पार्टनर के साथ पैदा हुईं गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। लेकिन बाहरी व्यक्ति को बीच में नहीं आने दें।
कुंभ राशि:
- इस सप्ताह आप मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकते हैं।
- कार्य- व्यवसाय में लेन- देन करते समय सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
- इस सप्ताह आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मीन राशि:
- इस सप्ताह आपको करियर या कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
- किस्मत का भी आपको इस सप्ताह साथ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
- कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
- इस सप्ताह आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।
- जीवनसाथी के साथ किसी विषय के साथ मनमुटाव हो सकता है।

