Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 18 जुलाई से 24 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।
मेष राशि:
- इस सप्ताह जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते बन सकते हैं।
- किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
- इस सप्ताह आपके कामकाज की तारीफ होगी। सीनियर मेहरबान रहेंगे।
- प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
- हत की दृष्टि से आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत रहेगी। दिनचर्या का ख्याल रखें।
वृष राशि:
- इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
- इस सप्ताह कार्य या व्यवसाय में कुछ अड़चने आ सकती हैं।
- नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
- इस सप्ताह आप कोई नया कार्य या व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि:
- यह सप्ताह आपके लिए धन व ऐश्वर्य देने वाला साबित हो सकता है।
- व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- इस सप्ताह आप रिवार संग यात्रा पर जा सकते हैं।
- रुका हुआ पैसा इस सप्ताह प्राप्त हो सकता है।
- दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है।
कर्क राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में नौकरी में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।
- प्रतियोगी छात्रों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
- सप्ताह के मध्य अपने क्रोध और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी प्रियजन के साथ आपकी तकरार हो सकती है।
- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
सिंह राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित होने जा रहा है।
- इस सप्ताह आप जिस काम में हाथ लगाएंगे आपको उसमें मनचाही सफलता मिलेगी।
- सप्ताह के मध्य में व्यवसाय में विशेष प्रगति हो सकती है।
- धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
- दांपत्य जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा।
कन्या राशि:
- इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
- जाॅब में प्रगति की संभावना है।
- इस सप्ताह किसी यात्रा पर आप जा सकते हैं।
- व्यवसाय में धन लगाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लें ले।
- प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है।
तुला राशि:
- इस सप्ताह जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं।
- घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकता है।
- मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।
- व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी।
- जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि:
- इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।
- आप कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।
- नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
- इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
- इस सप्ताह सेहत सामान्य रहेगी।
धनु राशि:
- इस सप्ताह व्यापार में धन की प्राप्ति हो सकती है।
- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।
- सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कार्यक्षेत्र या समाज में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
- सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी यात्रा पर निकल सकते हैं।
- जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इसलिए एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
मकर राशि:
- इस सप्ताह आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी।
- बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है।
- इस सप्ताह वाहन बहुत सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लग सकती है।
- सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ हुआ विवाद आपके तनाव का कारण बन सकता है।
- सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि:
- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है।
- जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको पॉलिटिक्स में सफलता मिल सकती है।
- इस सप्ताह करिअर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी।
- इस सप्ताह लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
मीन राशि:
- इस सप्ताह आपको संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
- धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें।
- इस सप्ताह आप वाहन या कोई अन्य चीज खरीद सकते हैं।
- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
- परिवार के किसी प्रिय सदस्य के आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
- सेहत सामान्य रहेगी।
