Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। इस सप्ताह सूर्य, मंगर और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:
- इस सप्ताह आपको कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, संचित धन में वृद्धि होगी।
- कारोबारियों का उधार दिया हुआ धन इस सप्ताह वापस मिल सकता है।
- नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
- परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृष राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी रह सकता है।
- वहीं कारोबार विस्तार होगा, लाभ के अवसर मिलेंगे।
- इस सप्ताह आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं।
- व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ देने वाली साबित होगी।
- वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
मिथुन राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
- बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।
- नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
- वहीं इस सप्ताह आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
- लव पार्टनर के साथ आपकी बढ़िया ट्यूनिंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
कर्क राशि:
- इस सप्ताह आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
- भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे हैं तो इस समय रुक जाएं।
- व्यापार मेंं अच्छे मुनाफे के योग बन रहे हैं।
- इस सप्ताह किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।
- जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
सिंह राशि:
- यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
- भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है।
- इस समय आपको लेन- देन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
- इस समय आपको अपनी दिनचर्या और खानपान दोनों पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
- लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
कन्या राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों को थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में किसी के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें, अन्यथा यह विवाद में बदल सकता है।
- इस सप्ताह व्यावसायियों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
- वहीं व्यापार के संबंध से की गई यात्राएं व्यर्थ साबित हो सकती हैं।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
तुला राशि:
- इस सप्ताह आपको मनचाहे सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।
- व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
- व्यापार में नए ऑर्डर मिलने से अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए मार्ग बनेंगे।
- इस सप्ताह माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
- इस सप्ताह सूर्य देव के प्रभाव से आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
- घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार के योग बन रहे हैं।
- इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
- नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगाो।
- इस सप्ताह माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा।
- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
धनु राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदाया साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
- वहीं इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या नौकरी की बात चल सकती है।
- घर पर कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।
- इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि:
- यह सप्ताह मकर राशि के लोगों को शानदार साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार होगी और सोचे हुए काम इष्ट-मित्रों की मदद से समय पर पूरे होंगे।
- व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कारोबार का विस्तार भी हो सकता है।
- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के योग बन रहे हैं।
- जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
Also Read
कुंभ राशि:
- इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी।
- इस सप्ताह आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
- वाहन और प्रापर्टी खरीदने का इस सप्ताह आप मन बना सकते हैं।
- खर्चें इस सप्ताह आपके ज्यादा हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
- इस सप्ताह माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए।
Also Read
मीन राशि:
- इस सप्ताह आपका परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
- नौकरी पेशा लोगों पर इस सप्ताह काम का दबाव कुछ ज्यादा रह सकता है। जिससे आपको तनाव हो सकता है।
- इस सप्ताह आपको वाहन भी बेहद सावधानी के साथ चलाना चाहिए क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है।
- खान-पान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है।
- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।