Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं। 16 मई से 22 मई तक का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।

मेष राशि: इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. प्रेमजीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। विवाहितों का गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। वहीं इस सप्ताह किसी धार्मिक संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में कुछ नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. अभी आपका कार्यभार बढ़ा है। आप काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी स्टडी अवश्य कर लें। इस समय अतिरिक्त आय का भी कोई साधन बन सकता है। जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए योगा करते रहें।

वृष राशि: आपके लिए यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह का गोचर 11वें भाव में होगा। इसलिए इस सप्ताह आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होग। इस सप्ताह आपकी कार्यशैली में निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में तारीफ हो सकती है। साथ ही इस समय वरिष्ठजनों और सीनियर का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है या फिर आप साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि: आप लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी साबित हो सकता है । क्योंकि आपकी राशि से मंगल ग्रह का गोचर दशम स्थान में होगा। इसलिए इस सप्ताह आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह कारोबार का भी विस्तार हो सकता है। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी फायदा हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी नई डील भी फाइनल हो सकती है। साथ ही बिजनेस में  निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कोई तकरार रह सकती हैं। इस सप्ताह अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान, सिरदर्द जैसी समस्या महसूस हो सकती है।

कर्क राशि: आप लोगों के लिए यह सप्ताह कारोबार की दृष्टि से लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से मंगल ग्रह का गोचर नवम भाव में होगा। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही बहुत दिनों से अटके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। वहीं इस सप्ताह आप व्यापार के सिलसिले से किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। वहीं प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपकी आध्यात्म मे रूचि बढ़ सकती है। साथ ही किसी परीक्षा में सफलता हाथ लग सकती है। पति-पत्नी व्यर्थ के वाद-विवाद में ना उलझें। अन्यथा घर की व्यवस्था प्रभावित होगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान कर सकते हैं।

सिंह राशि: यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, फिर भी विवाहितों के गृहस्थ जीवन में तनाव बना रहेगा, इसलिए शांति से काम लेना ही आपके लिए अच्छा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए यह सप्ताह उत्तम है।  व्यवसायिक गतिविधियां घर पर रहकर ही सुचारू रूप से क्रियान्वित होती जाएंगी। संतान पक्ष से कोई परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छाती से संबंधित कुछ दिक्कत महसूस करेंगे। लापरवाही ना करें और समय पर इलाज लें।

कन्या राशि:  इस सप्ताह का अधिकतर समय व्यक्तिगत कार्य तथा परिवार के लोगों के साथ व्यतीत होगा। सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन शॉपिंग में भी खर्चा होगा। पब्लिक डीलिंग से संबंधी काम में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। आलस्य या स्वास्थ्य में नरमी की वजह से कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सिर चढ़कर बोलेगा। विवाहितों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आप एक-दूसरे को अच्छी तरह समझेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। किसी  रिश्तेदार या पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। 

तुला राशि: आप लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य ही रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए आपको अपनी तरफ से पूरे प्रयास करने होंगे। अभी आपके जीवनसाथी का रुख थोड़ा अड़ियल रहेगा और वह आपकी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होगा। वहीं इस सप्ताह कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न और बाधाएं आ रही थी वे भी किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। वहीं इस समय नए ऑर्डर लेने और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। सरकारी लोगों को अपने मसले सुलझाने के लिए भी समय अनुकूल है। इसलिए प्रयास करते रहें।

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह व्यवसायिक कामों में चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। धीरे-धीरे व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। खुद पर निराशा हावी न होने दें। जॉब में टारगेट पूरा करने से अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही कामों में वरिष्ठजनों और अधिकारियों का समर्थन भी मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएं श्रेष्ठ होंगी और आपको इसका लाभ भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है। इसलिए पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि: आपकी राशि के लिए सप्ताह सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के छोटों की किसी बात को लेकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वैसे पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदास रह सकता है। व्यवसायिक नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। लेकिन साझेदारी संबंधी बिजनेस में गतिविधियां अच्छे से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या रह सकती हैं।

मकर राशि: इस सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी तनाव कम होगा, जिससे आप काफी खुश उत्साहित महसूस करेंगे। मन हर्षित होगा। इस सप्ताह समझदारी से लिए गए फैसले आपकी कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार या नौकरी संबंधित फैसला खुद ही लें। दूसरों का दखल आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि: इस सप्ताह आपके लिए सितारों का पूरा साथ मिलेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से मन में राहत रहेगी। कुंभ राशि के विवाहित जातकों के लिए इस सप्ताह जीवन में खटपट हो सकती है। आपका गृहस्थ जीवन तनाव की भेंट चढ़ सकता है, इसलिए कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे आपके रिश्तों में दूरियां आने की संभावना बढ़ जाए। इस समय व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। गले में इंफेक्शन की वजह से बुखार की समस्या भी रह सकती हैं। इसलिए सावधानी बरतें।

मीन राशि: यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में खुशी का अहसास होगा। इस सप्ताह व्यवसाय में बहुत अधिक प्रयासों की जरूरत है। क्योंकि वर्तमान माहौल की वजह से कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन लाना होगा। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई चिंता रह सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।