Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। अक्टूबर महीने का पहला हफ्ता कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है।
- किसी बात को लेकर इस सप्ताह तनाव हो सकता है।
- आय से अधिक खर्चे आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं।
- सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- अगर आप बेरोजगार हैं तो इस सप्ताह आपको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या नौकरी की बात चल सकती है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृष राशि:
- इस सप्ताह आपको करियर और व्यापार में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
- सप्ताह के मध्य में आय कम और खर्च अधिक हो सकता है।
- ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियों मे बढ़ोत्तरी हो सकती है. प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे।
- इस सप्ताह लव रिलेशनशिप में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
- इस सप्ताह घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।
मिथुन राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
- कायक्षेत्र में आप अपना टारगेट पूरा करेंगे।
- अगर आप व्यापारी हैं तो आपको इस दौरान नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं।
- इस सप्ताह आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।
- अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
कर्क राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों को थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।
- सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो भविष्य में शुभ फलदायी साबित होंगी।
- मां के स्वास्थ्य का भी इस सप्ताह आपको ध्यान रखना चाहिए।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
सिंह राशि:
- यह सप्ताह व्यापारिक दृष्टिकोण से सफलता भरा साबित हो सकता है।
- बिजनेस में इस सप्ताह आप निवेश कर सकते हैं, तो लाभप्रद साबित होगा।
- कार्यस्थल पर आपको जूनियर और सीनियर दोनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
- इस सप्ताह आप भूमि-भवन या वाहन खरीदने की सोच सकते हैं।
- लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
कन्या राशि:
- आप लोगों लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। भाग्य का आपको साथ मिलेगा।
- दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती दिख रही है, संतान का सुख भी प्राप्त होगा।
- राजनीति से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
- जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि:
- इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपको अपना काम सावधानीपूर्वक करना चाहिए। अन्यथा परेशानी हो सकती है।
- करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- इस सप्ताह आप परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
- लेन- देन में इस सप्ताह सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों को थोड़ा चुनौतीभरा साबित हो सकता है।
- घर में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
- इस सप्ताह भूमि-भवन से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है।
- सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।
- इस सप्ताह अगर आप व्यापार में निवेश की सोच रहे हैं तो सभी रुक जाएं। क्योंकि समय अभी अनुकूल नहीं है।
- जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।
धनु राशि:
- इस सप्ताह आपको व्यापार और कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
- व्यापार इस सप्ताह थोड़ा मंदा रह सकता है।
- इस सप्ताह किसी को धन उधार देने से बचें, अन्यथा धन डूब सकता है।
- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
- सप्ताह के अंत में जीवनसाथी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है।
- व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह लेन- देन सावधानी पूर्वक करना चाहिए। क्योंकि धनहानि के योग बन रहे हैं।
- विदेश में अपना करिअर या कारोबार शुरु करने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- भूमि और वाहन के क्रय- विक्रय के लिए यह सप्ताह शुभ है।
- इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
Also Read
कुंभ राशि:
- इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के रुके हुए काम बनते हुए नजर आ रहे हैं।
- कार्यस्थल पर टारगेट को अचीव करेंगे। जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है।
- इस सप्ताह कोई जरूरी योजना पूरी हो सकती है।
- इस सप्ताह व्यापार में लाभ हो सकता है। नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं।
- सेहत का ख्याल रखें। अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं।
मीन राशि:
- इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिल सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
- रोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है।
- कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
- कार्यक्षेत्र में पदोन्नति एवं धन लाभ के योग बन रहे हैं।
- इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति रहेगी।