Grah Rashi Parivartan 2020: सभी ग्रह अपने अपने समयानुसार राशि परिवर्तन करते रहते हैं। चंद्र का राशि गोचर सवा दो दिन में, सूर्य का गोचर एक महीने में तो शनि का राशि गोचर ढाई साल बाद होता है। इसी तरह हर ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने की अपनी समय सीमा होती है। आने वाले माह यानी मई में मंगल, सूर्य और बुध राशि बदलेंगे। 4 मई को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेगा तो वृषभ राशि में बुध का गोचर 9 मई को और सूर्य का गोचर 14 मई को होगा। जानिए इन तीन ग्रहों का सभी राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव…

इन राशि वालों को लाभ:

वृषभ: ग्रहों का राशि परविर्तन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। मई के महीने में करियर में आ रही परेशानियां दूर होंगी। लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा। लव पार्टनर के सहयोग से किसी काम में सफलता मिलेगी।

सिंह: आपको आने वाले समय में करियर में सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के आसार हैं। रूके हुए काम पूरे कर सकेंगे। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। माता की सेहत में सुधार आयेगा।

कन्या: मानसिक तनाव दूर होंगे। शरीर में एक अलग प्रकार की ऊर्जा रहेगी। जिससे आप अपने सभी कार्यों को अच्छे तरीके से पूरा कर पायेंगे। नौकरी में परिवर्तन के आसार रहेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति होगी।

इनके लिए गोचर सामान्य: 

मेष: आपके लिए ग्रहों का गोचर सामान्य रहेगा। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नई दिशा में काम करने की सोचेंगे। नौकरी में परिवर्तन करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

मिथुन: सूर्य और बुध के गोचर से आपको लाभ मिलेगा। लेकिन आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। लव लाइफ में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती रहेगी।

तुला: ग्रहों के गोचर का आपके ऊपर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। ज्यादा क्रोध से आपके करीबी रिश्ते बिगड़ सकते हैं.

कर्क: मंगल का गोचर आपके रिश्तों में तनाव लायेगा। धैर्य से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। लेकिन करियर में थोड़ी बहुत उन्नति के आसार हैं।

वृश्चिक: नौकरी में बदलाव होगा। बिजनेस वाले जातकों की आर्थिक समस्या दूर होंगी। प्रेम विवाह करने वालों को परिवार वालों की निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

इनके बढ़ेंगे कष्ट: 

धनु: ग्रहों का गोचर आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है इसलिए सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। ऑफिस में इमेज खराब होने का भय रहेगा।

मकर: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। बेफजूल के विवादों में न पड़ें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक हानि के आसार रहेंगे।

कुंभ: आपके लिए ग्रहों का गोचर अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। मन विचलित रहेगा। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। धैर्य से काम लें।

मीन: ग्रहों के गोचर आपको परेशान कर सकता है। किसी करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। आर्थिक तौर पर कमजोर महसूस करेंगे।