Mars Transit In Aquarius (Mangal Rashi Parivartan) 2020: ज्योतिष की दृष्टि में किसी भी ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इसका कुछ न कुछ असर सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। 4 मई में मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने जा रहा है। ये गोचर काफी महत्वपूर्ण रहेगा। जानिए इसका क्या असर पड़ेगा।

मेष: मंगल के गोचर से आपको धन की प्राप्ति होगी। विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी पर अधिक धन खर्च हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। शत्रुओं का नाश होगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

वृष: कार्यक्षेत्र के लिए समय शुभ रहेगा। पदोन्नति होने के आसार हैं। नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। निवेश करने के लिए समय लाभकारी रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

मिथुन: आपको इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। कार्य में व्यस्त रहने के कारण आप अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पायेंगे।

कर्क: मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए सौभाग्यशाली साबित होगा। करियर के लिए समय शुभ रहने के आसार हैं। आपको अपने टैलेंट को दिखाने का मौका मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने के आसार रहेंगे।

सिंह: आपकी रोमांटिक लाइफ में मंगल परेशानी ला सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ काफी झगड़े होने के आसार रहेंगे। करियर भी आपका अनुकूल रहेगा। धन की प्राप्ति होगी।

कन्या: आपकी सेहत में सुधार आयेगा। दुश्मन परास्त होंगे। अच्छी नौकरी मिलने के आसार हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रोपर्टी के व्यवसाय में लाभ मिलेगा। धन निवेश करने के इच्छुक जातकों के लिए भी समय शुभ रहेगा।

तुला: आपके बिगड़े हुए रिश्ते अनुकूल होने के आसार हैं। कामकाजी जीवन में आपको सफलता मिलेगी। लाभ प्राप्त करने के भी कई अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन धन निवेश सावधानी के साथ करें।

वृश्चिक: कामकाजी जीवन में आपके संघर्ष बढ़ेंगे। किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: प्रोफेशनल लाइफ में आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा। आपकी पराक्रम में वृद्धि होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सवास्थ्य में सुधार आयेगा।

मकर: धन के मामले में समय अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लेकिन संतान की तरफ से कोई कष्ट मिल सकता है। इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा।

कुंभ: दांपत्य जीवन में आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। घर या गाड़ी खरीदने के आसार बन रहे हैं। लंबी यात्रा से आपको बचना होगा।

मीन: आप जमीन जायदाद से संबंधी मामलों में धन खर्च हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी। गलत निर्णय लेने से बचें। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।