Rashifal, Love Astrology: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे लाइफ में कभी प्यार नहीं हुआ हो। हर कोई लाइफ में कम से कम एक बार तो प्यार के चक्कर में पड़ ही जाता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें एक से ज्यादा बार भी प्यार हो जाता है। प्यार का न तो समय होता है और न ही कोई सीमा। ये कभी भी किसी से भी और कितनी बार भी हो सकता है। यहां आप ज्योतिष से जानेंगे कि किस व्यक्ति को लाइफ में कितनी बार प्यार होता है…
मेष: इस राशि के जातक ज्यादातर एक ही बार प्यार में पड़ते हैं लेकिन धोखा मिलने पर ये फिर से अपने सच्चे प्यार की खोज में निकल जाते है। ये बेहद ही सोच समझकर अपना जीवनसाथी चुनते हैं।
वृष: इनके जीवन में प्रेम का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। इन्हें लाइफ में दो बार तक प्यार हो सकता है। अगर इन्हें अपने पहले साथी से धोखा मिल भी जाए तो ये परेशान होने की बजाय आगे बढ़ जाते हैं।
मिथुन: ये लोग प्यार को लेकर बड़ी ही संवेदनशील होते हैं। सुंदरता इनकी कमजोरी होती है। ये खूबसूरत लोगों की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं। ये अगर अपने साथी से किसी कारण दूर हो भी जाएं तो भी जीवन में आगे बढ़ जाते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में 4 बार तक प्यार हो सकता है।
कर्क: ये प्रेम को लेकर महत्वाकांक्षी होते हैं। ये अपने साथी सी बहुत सी चीजों की अपेक्षा करते हैं। जिस कारण इनका एक न एक बार दिल जरूर टूट जाता है। इन्हें दोबारा से किसी से रिश्ता जोड़ने में काफी समय लगता है।
सिंह: ये लोग काफी सामाजिक होते हैं। जिस कारण इन्हें जीवन में कई बार प्यार हो जाता है।
कन्या: ये जातक अपने साथी का चयन बड़े ही सोच समझकर करते हैं और जीवन में एक बार प्रेम करने में विश्वास रखते हैं।
तुला: इस राशि के जातक अपने साथी के लिए समर्पित और ईमानदार होते हैं। धोखा इनसे सहा नहीं जाता। हालांकि इनकें कई प्रेम संबंध होते हैं।
वृश्चिक: ये लोग थोड़े स्वार्थी किस्म के होते हैं जिस कारण इनका साथी इनसे परेशान रहता है। इन्हें जीवन में दो बार प्रेम हो सकता है।
धनु: इस राशि के जातक रोमांटिक किस्म के होते हैं। अपने संबंधों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। इन्हें लाइफ में 4 बार तक प्यार हो सकता है।
मकर: इस राशि के जातकों को लाइफ में एक ही बार सच्चा प्यार होता है। चाहे ये कईयों के साथ संबंध में रहें लेकिन इन्हें सच्चा प्यार तो एक ही बार होता है।
कुंभ: इस राशि के जातक प्रेम को लेकर हमेशा असमंजस में रहते हैं। ये लाइफ में दो बार प्यार में पड़ते हैं।
मीन: इस राशि के जातक प्रेम को लेकर काल्पनिक होते हैं। हमेशा उसी के बारे में सोचते रहते हैं। इन्हें लाइफ में एक बार ही प्यार होता है।

