Rashifal (Horoscope) 2020, 24 January 2020 Rashifal, Shani Transit And Mauni Amavasya 2020: आज मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का दिन है। इस दिन नदी स्नान करने का खास महत्व माना जाता है। पितृ दोष के निवारण के लिए भी ये अमावस्या खास होती है। इसी दिन दोपहर करीब 12 बजे शनि भी अपनी राशि बदलने (Shani Gochar 2020) जा रहे हैं। शनि का गोचर अपनी ही राशि मकर में होने से जातकों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर मिथुन, तुला, मकर, धनु और कुंभ राशि वालों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। जानिए अपना पूरा राशिफल…

मेष राशिफल: कोई पारिवारिक संकट आ सकता है। व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। बीजनेस में आज भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक योजना से लाभ की संभावना है।

वृषभ राशिफल: अधिक भावुकता के कारण स्वस्थ बिगड़ सकता है। नए कार्य का आरंभ करहने के लिए आज का दिन शुभ साबित नहीं होगा। भोजन में सावधानी बरतें। व्यावसायिक क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल: मनोरंजन का भरपूर अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। अच्छा भोजन करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहना होगा।

कर्क राशिफल: ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। साझेदारी वाले कार्य से आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। भाई से आर्थिक मदद मिल सकता है।

सिंह राशिफल: पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण करना लाभकारी होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी का साथ मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में किसी शुभ समाचार का आयोजन कर सकते हैं।

कन्या राशिफल: धन हानि की संभावना है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। पैतृक संपत्ति से लाभ का योग है। संतान पक्ष से चिंता हो सकती है। काम में सफलता न मिलने के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। यात्रा से सावधान रहें।

तुला राशिफल: नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। खास मित्रों के साथ आनंद का पल बिताने वाले हैं। परिवार में कलह का वातावरण उत्पन्न हो सकता है। माता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

वृश्चिक राशिफल: लक्ष्य पूरे न होने के कारण हताशा का अनुभव कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। भाई-बहनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत कर सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है।

धनु राशिफल: आज का दिन लाभदायी साबित होगा। अनावश्यक आर्थिक खर्च की संभावना है। कार्यस्थल पर कार्य में उत्साह रहेगा। जीवनसाथी से पारिवारिक मुद्दे पर बहस हो सकती है। नौकरी में अधिकारी से विवाद हो सकता है।

मकर राशिफल: क्रोध की अधिकता रहेगी। मन में बेचैनी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है। परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।

कुंभ राशिफल: आज सभी कार्यों में सफलता मिलने वाली है। सेहत बिगड़ सकती है। अनावश्यक धन खर्च बढ़ेगा। व्यापारिक यात्रा का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ की संभवना है।

मीन राशिफल: व्यापार में बढ़ोतरी होने वाली है। पिता या बड़े भाई से आर्थिक लाभ की संभावना है। दूर की यात्रा से आर्थिक नुकसान हो सकता है। दैनिक आय में वृद्धि होने वाली है। बच्चों के सेहत की चिंता रहेगी।