Planet Transit 2020 (Budh Rashi Parivartan 2020): 13 जनवरी को बुध का राशि परिवर्तन हो गया है। वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह कम अवधि में अपनी राशि बदलते हैं। यह एक राशि में लगभग 14 दिनों तक विराजमान रहते हैं। बुध मुख्य रूप से बुद्धि, वाणी, चेतना, व्यापार और त्वचा आदि चीजों के कारक हैं। इन्हें लाभदाता ग्रह माना जाता है। बुध 13 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे और 15 जनवरी को सूर्य भी इस राशि में आ रहे हैं। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति से बुधातित्य योग का निर्माण होगा। जानिए बुध के राशि परिवर्तन का आपके ऊपर क्या पड़ेगा असर…

मेष: बुध के गोचर से आपके लिए शुभ समय का प्रारंभ होने जा रहा है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। प्रमोशन भी हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

वृष: बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी महिला पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है।

मिथुन: बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए कष्टकारी साबित होगा। रोग बढ़ने के आसार हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कर्क: आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति के भी आसार हैं। तो वहीं व्यापार में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। लेन देन के कामों में सफलता हासिल होगी।

सिंह: बुध के राशि गोचर से आपको दातों से संबंधित समस्या हो सकती है। दुश्मन काफी परेशान कर सकते हैं। बेवजह की चीजों में धन खर्च हो सकता है। इसलिए हर काम को सावधानी के साथ करें।

कन्या: बुध के राशि परिवर्तन से आपको पढ़ाई में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा आने वाला है।

तुला: आपके लिए बुध का राशि परिवर्तन काफी शुभ रहने के आसार हैं। जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी। निवेश के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक: आपको इस दौरान अपने किसी भी कार्यों में जल्दबाजी करने से बचना होगा। कार्यों को पूरा करने में अपने जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं इससे आपको लाभ मिलेगा।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु: आपको अपने गुस्से और वाणी पर संयम बरतना होगा। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवार वालों का किसी महत्वपूर्ण कार्य में पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर: बुध के राशि गोचर से आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आयेगी। आप अपने अंदर नये गुणों का विकास कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ: बुध के राशि गोचर से धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं। कर्ज लेने के संकेत मिल रहे हैं।

मीन: बुध के राशि गोचर से आपको जबरदस्त वृद्धि मिलने के आसार हैं। खासकर प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। लव मैरिज होने के प्रबल आसार हैं।