12 February 2020 Rashifal/Horoscope (Aaj Ka Rashifal): 12 फरवरी दिन बुधवार को संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) है यानी भगवान गणेश की अराधना का दिन। इस दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी, योग धृति, सूर्य राशि मकर और चंद्र राशि कन्या। सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। जिसमें शुभ कार्यों को करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। जानिए 12 फरवरी के सितारे सभी राशियों की फाइनेंशियल कंडीशन कैसी रहने के संकेत दे रहे हैं…
मेष: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। बिजनेस वालों को अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। साझेदारी के कार्यों में बड़ी सफलता हाथ लगते दिखाई दे रही है। इसके लिए आप अपने साथी का शुक्रिया अदा करना न भूलें।
वृष: अचानक से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। पिछले दिनों में हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सकती है। आगे बढ़ने की आप निरंतर कोशिश करते रहेंगे। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें।
मिथुन: किसी चीज में पैसा इन्वेस्ट करते समय सावधानी बरतें। क्योंकि बाहरी वित्तीय योजना के झांसे में फंस सकते हैं। जिससे आपको नुकसान होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
कर्क: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पुराने निवेश में अच्छा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अपने आप पर विश्वास रखें उन्नति जरूर मिलेगी।
सिंह: व्यापारियों की बिक्री अच्छे होने के संकेत मिल रहे हैं। कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।
कन्या: अच्छी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े काम में मुनाफा होगा। बिजनेस में कुछ परिवर्तन करने से लाभ मिलेगा।
तुला: व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। कुछ नया करने की चाह होगी। अपने आर्थिक बजट को संतुलित बनाएं रखें।
वृश्चिक: ऑफिस में साख बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें। कुछ भी नया काम सोच समझकर शुरू करें।
धनु: अचानक से धन लाभ होने के आसार हैं। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार हैं। कानूनी मामलों का निपटारा हो सकता है। लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे।
मकर: आपके लिए लाभ भरा दिन रहेगा। पहले से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कुंभ: किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के आसार हैं। यात्रा पर धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं।
मीन: सही तरीके से बनाई गई योजना में सफलता हासिल होगी। आर्थिक बजट को अच्छे से व्यवस्थित कर लें। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

