Rashifal 2026 Horoscope 2026 Yearly Horoscope 2026 Rashifal 2026 in Hindi 2026 Rashifal all zodiac Signs: साल 2026 में छोटे और बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि साल 2026 में कर्मफल दाता शनि, देवताओं के गुरु बृहस्पति गुरु, मायावी ग्रह राहु और केतु सहित कई ग्रहों की चाल बदलेगी। वही नए साल में गुरु कर्क और सिंह राशि में गोचर करेंगे। मतलब गुरु ग्रह अतिचारी गति से 2 राशियों में प्रवेश करेंगे।
प्रेमानंद महाराज ने बताया साल 2026 के पहले दिन करें ये कार्य, पूरी साल धन- धान्य की नहीं रहेगी कमी
वहीं 2026 में राहु ग्रह शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में गोचर करेंगे और केतु कर्क राशि में गोचर करेंगे। जबकि न्यायाधीश शनि इस वर्ष राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। लेकिन चार महीने के अंतराल में वक्री और मार्गी होंगे। इसके अलावा मार्च और अप्रैल के महीने में अस्त और उदय भी होंगे। साथ साल की शुरुआत में धन के दाता शुक्र ग्रह उदित भी होंगे। वहीं कई अन्य ग्रह साल के बीच- बीच में राशि परिवर्तन करेंगे।
वहीं अंक शास्त्र से देखें तो साल 2026 का मूलांक 1 बनता है, जिस पर ग्रहो के राजा सूर्य का आधिपत्य है। सूर्य प्रभावशाली होने के साथ-साथ कठोर ग्रह भी है, जिसका असर व्यक्तिगत जीवन से लेकर देश-दुनिया तक दिखाई दे सकता है। वहीं ज्योतिष के अनुसार राजनीति, प्रकृति, युद्ध, रिश्ते-नाते और आर्थिक मामलों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।
वहीं अगर हम नवसंवत्सर की बात करें तो इस साल नवसंवत्सर के राजा बृहस्पति होंगे, जबकि मंत्री मंगल माने गए हैं। वहीं बृहस्पति जहां विस्तार, उन्नति और शुभ फल देने वाले ग्रह हैं, वहीं मंगल उग्रता, संघर्ष और उपद्रव का संकेत देते हैं। ऐसे में हम आपके यहां बताने जा रहे हैं साल 2026 बाहर राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों का संपूर्ण वार्षिक राशिफल</p>
