Annual Horoscope 2026 (वार्षिक राशिफल 2026 मेष से मीन तक): नया साल 2026 ग्रह और नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कई राशियों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं की बौछार लेकर आने वाला है। साल के आरंभ में ही गजकेसरी, लक्ष्मी नारायण और पंचग्रही योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2026 का कुल योग 10 (2+0+2+6) यानी मूलांक 1 है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। सूर्य आत्मविश्वास, सत्ता और आत्मा के कारक हैं, इसलिए इस साल कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते है 12 राशियों का कैसा बीतेगा नया साल…
मेष वार्षिक राशिफल 2026 (Mesh Rashifal 2026)
2026 मेष राशि के जातकों के लिए कई मायनों में परिवर्तन और प्रगति का वर्ष साबित होगा। यह साल आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन में नई ऊर्जा और अवसर लेकर आएगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार यह साल आपके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति को बढ़ावा देगा। पूरी खबर: मेष वार्षिक राशिफल
वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 (Taurus Rashifal 2026)
2026 वृषभ राशि के लिए आत्मविश्वास, स्पष्ट सोच और मजबूती का वर्ष साबित होगा। इस साल आप सिर्फ भविष्य की योजनाएं नहीं बना रहे, बल्कि अपने जीवन को उसी रूप में आकार दे रहे हैं जैसा आपका भीतर का स्वभाव है। वृषभ इस समय अपने सबसे स्थिर, सच्चे और शक्तिशाली रूप में सामने आएगा। पूरी खबर: वृषभ वार्षिक राशिफल
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 (Gemini Rashifal 2026)
2026 मिथुन राशि के जातकों के लिए बदलाव और नए अवसरों का वर्ष रहेगा। यह साल आपके जीवन में सकारात्मक उन्नति और नई चुनौतियां दोनों लेकर आएगा। ग्रहों की स्थिति आपके निर्णय और कार्यशैली में संतुलन बनाए रखने में सहायक रहेगी। पूरी खबर: मिथुन वार्षिक राशिफल
कर्क वार्षिक राशिफल 2026 (Cancer Rashifal 2026)
सूर्य इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ दिला सकते हैं। इस वर्ष देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि में गोचर करके ही आपकी किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और वैवाहिक जीवन में स्थिरता बनी रहती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। कंधे, भुजाओं, पीठ और हाथों में दर्द की संभावना बनी रहेगी, इसलिए नियमित व्यायाम और सावधानी बरतना जरूरी होगा। पूरी खबर- कर्क वार्षिक राशिफल
सिंह वार्षिक राशिफल 2026 (Leo Rashifal 2026)
ये साल इस राशि के स्वामी सूर्य का है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। ह राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके अलावा करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस राशि में शनि की ढैया चल रही है। ऐसे में शनि की स्थिति में बदलाव का असर इस राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से देखने को मिल सकता है। पूरी खबर- सिंह वार्षिक राशिफल
कन्या वार्षिक राशिफल 2026 (Virgo Rashifal 2026)
वर्ष 2026 कन्या राशि के जातकों के लिए करियर, शिक्षा और वित्त में प्रगति का समय रहेगा। करियर में सूर्य और गुरु का विशेष प्रभाव प्रमोशन, नई नौकरी या प्रतियोगिता में सफलता दिलाएगा। व्यापार में सावधानी जरूरी है, लेकिन जून के बाद नए कॉन्ट्रैक्ट और मुनाफे के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से पैतृक संपत्ति, नए आय स्रोत और बड़े निवेश से लाभ होगा। शिक्षा में उच्च शिक्षा और विदेश के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर बुजुर्गों और मानसिक शांति के लिए ध्यान आवश्यक होगा। वैवाहिक जीवन में शनि और सूर्य का प्रभाव हल्की अनबन ला सकता है, लेकिन गुरु की कृपा से संतान और विवाह से जुड़े शुभ योग बनेंगे। कुल मिलाकर यह साल सफलता, अवसर और परिवार में संतुलन लाने वाला रहेगा। पूरी खबर- कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफल 2026 (Libra Rashifal 2026)
वर्ष 2026 तुला राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। 2 जून से 31 अक्टूबर तक बृहस्पति का दशम भाव में प्रभाव रुके हुए कार्यों को पूरा करने, पदोन्नति और पेशेवर प्रतिष्ठा बढ़ाने में सहायक होगा। नौकरी, प्रतियोगिता और विदेशी कंपनियों में अवसर बनेंगे। आर्थिक रूप से निवेश और संपत्ति में सावधानी जरूरी है, लेकिन आय और लाभ बढ़ेंगे। शिक्षा और उच्च शिक्षा में राहु शुभ प्रभाव देगा, वहीं रचनात्मक और तकनीकी क्षेत्रों में प्रगति संभव है। वैवाहिक जीवन में कभी निकटता, कभी दूरी रहेगी, इसलिए संयम आवश्यक है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें, नियमित जीवनशैली अपनाएं। पूरी खबर- तुला वार्षिक राशिफल 2026
वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026 (Scorpio Rashifal 2026)
वर्ष 2026 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन, करियर और शिक्षा में उन्नति का वर्ष रहेगा। राहु और गुरु के प्रभाव से अचानक धन लाभ, रुका हुआ पैसा मिलने और प्रॉपर्टी से मुनाफे के योग बनेंगे। करियर में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां और सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों में सफलता संभव है, खासकर 2 जून से 31 अक्टूबर तक। शिक्षा में प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च अध्ययन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव और क्रोध से बचना जरूरी होगा। वैवाहिक और प्रेम जीवन में सुधार होगा, संतान सुख के भी योग बन रहे हैं। संयम और संतुलन से वर्ष शुभ सिद्ध होगा। पूरी खबर – वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026 (Sagittrius Rashifal 2026)
वर्ष 2026 धनु राशि के जातकों के लिए मिश्रित लेकिन सुधार की ओर बढ़ता हुआ रहेगा। वर्ष की शुरुआत में पढ़ाई, करियर और स्वास्थ्य में चुनौतियां रहेंगी, क्योंकि सूर्य-मंगल का प्रभाव एकाग्रता और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकता है। फरवरी के बाद स्थिति बेहतर होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं व करियर में सफलता के योग बनेंगे। पूरी खबर- धनु वार्षिक राशिफल 2026
मकर वार्षिक राशिफल 2026 (Capricorn Rashifal 2026)
वर्ष 2026 मकर राशि के जातकों के लिए मिला-जुला लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से राहु के प्रभाव से अचानक धन लाभ और बचत के योग बनेंगे, पर गलत संगत और जीवनशैली से बचना जरूरी होगा। शिक्षा में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन उच्च शिक्षा, रिसर्च और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। करियर में वर्ष की शुरुआत में तनाव रहेगा, पर 2 जून के बाद प्रमोशन और नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में विदेशी और संचार माध्यमों से लाभ होगा। स्वास्थ्य में पेट और गुप्त रोगों पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखद और स्थिर रहेगा। पूरी खबर – मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026 (Aquarius Rashifal 2026)
वर्ष 2026 कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार और आर्थिक मामलों में परिवर्तनकारी सिद्ध होगा। सूर्य और गुरु के प्रभाव से बिजनेस में तेज़ी आएगी, रुके प्रोजेक्ट पूरे होंगे और नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। विदेशी, ऑनलाइन, रियल एस्टेट, वित्त, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े व्यापार में विशेष लाभ संभव है। आर्थिक रूप से राहु और गुरु नए अवसर, रुका धन और आय में वृद्धि देंगे। जून के बाद खर्चों पर नियंत्रण होगा और धन का सही उपयोग होगा। स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति, योग और ध्यान आवश्यक रहेगा। वैवाहिक जीवन में शुरुआत में तनाव रहेगा, लेकिन अक्टूबर के बाद गुरु के प्रभाव से संबंधों में स्थिरता और सुधार आएगा। पूरी खबर- कुंभ वार्षिक राशिफल 2026
मीन वार्षिक राशिफल 2026 (Pisces Rashifal 2026)
वर्ष 2026 मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक, करियर और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। करियर में 2 जून के बाद गुरु के प्रभाव से पदोन्नति, वेतन वृद्धि और नई सफलता मिल सकती है। व्यापार में जोखिम से बचना जरूरी होगा, हालांकि विदेशी और नई डील्स से लाभ संभव है। शिक्षा में उच्च अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और संतान सुख मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पूरी खबर – मीन वार्षिक राशिफल 2026
साल 2026 में सूर्य देव की कृपा पाने के अचूक उपाय
बता दें कि साल 2026 के राजा सूर्य देव हैं, इसलिए उनकी शुभता प्राप्त करने के लिए कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय करना लाभकारी हो सकता है। इन उपायों को 12 राशियों के जातक कर सकते हैं।
नियमित रूप से करें सूर्य अर्घ्य
प्रतिदिन सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर, उसमें लाल फूल और अक्षत (चावल) डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ
रोजाना या फिर प्रत्येक रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
दान का महत्व
रविवार के दिन तांबे के बर्तन, गुड़, गेहूं या लाल रंग के वस्त्र का दान किसी जरूरतमंद को करें। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
| मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026 | मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026 | कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026 |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
