Rashifal 2025: वैदिक पंचांग अनुसार साल 2025 में कई बड़े और छोटे ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें न्यायप्रदाता शनि देव और देवगुरु बृहस्पति का नाम शामिल है। आपको बता दें कि साल 2025 की शुरुआत में शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु बृहस्पति वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव से कुछ राशियों को आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
साल 2025 मकर राशि के जातकों को लकी साबित हो सकता है। क्योंकि जैसे ही साल 2025 शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आप पर से शनि की साढे़साती समाप्त हो जाएगी। तो जो आपको मानसिक तनाव था, उससे आपको छुटकारा मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की भी इस दौरान तरक्की होगी और वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। वहीं आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं आपके लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे और परिवार के लोगों के साथ यह महीना मौज मस्ती में कटेगा। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए साल 2025 लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करेंगे। साथ ही आप पर जो शनि की ढैय्या चल रही है। उससे आपको छुटकारा मिलेगा। साथ ही इस समय आफको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या शादी हो सकती है। वहीं इस दौरान आप कोई जमीन- जायदाद का लेन- देन कर सकते हैं। वहीं वे लोग जो काफी समय से नौकरी में तरक्की पाने का इंतजार कर रहे थे, उनको भी इस अवधि में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। साथ ही सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
साल 2025 मिथुन राशि के जातको को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करेगे। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही काम- कारोबार में आपको तरक्की मिलेगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो कारोबारी वर्ग हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव हो सकता है।