Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक शनि देव एक राशि में करीब 30 साल बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि 2025 में शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेंगे, जहां पर ये आने वाले सालों में करीब ढाई वर्षों तक इसी राशि में संचरण करेंगे। शनिदेव को 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण करेंगे। साथ ही वह आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं इस अवधि में आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही नौकरी व कारोबार करने वालों को लाभ प्राप्ति के कई मौके मिलेंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे। गोचर काल में आप खुद का मकान या फ्लैट भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का गोचर मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं खुद का बिजनस करने वालों को गोचर काल में विशेष फायदे मिलेंगे और आप अपने बिजनस को नई ऊंचाइयों पर ले जा पाने में सक्षम भी होंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की इस अवधि में पदोन्नति हो सकती है। वहीं  नौकरी करने वाले इस अवधि में नई नई चीजें सीखेंगे और अपने कार्यों से अधिकारियों का विश्वास जीतने में सफल होंगे। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं  जाएंगे। नौकरी करने वालों को इस अवधि में करियर में तरक्की के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और हर कार्य की योजना भी बनाएंगे। साथ ही इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का भी सुख प्राप्त हो सकती है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। साथ ही आप इस समय धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।