Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नया साल काफी खास जाने वाला है। इस साल कई ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर पड़ने वाला हैं। नए साल में गुरु बृहस्पति, राहु-केतु से लेकर शनि राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं दूसरी ओर साल 2025 में मंगल का शासन होने वाला है। दरअसल, 2025 मिलकर 9 का अंक बना रहे हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। उन्हें युद्ध का देवता और ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन पर मंगल ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव होगा। आइए जानते हैं साल 2025 में किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे मंगल…

अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 9 स्वामी मंगल होते हैं और भगवान हनुमान का इन लोगों के ऊपर विशेशष कृपा होती है। ऐसे में साल 2025 में शुभ फल की प्राप्ति के लिए हनुमान जी की विशेष कृपा करें।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 काफी खास जाने वाला है। मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास और साहस की तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप खुद के लिए कुछ कर पाने में सफल होंगे। मंगल की कृपा से साल 2025 में आपके लिए स्थिर रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

नया साल 2025 कर्क राशि के जातकों के लिए भी काफी अच्छा जाने वाला है। साल की शुरुआत में मंगल इसी राशि में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातक अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे और सामाजिक दायरे का विस्तार करेंगे। इससे इन्हें काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाला है। आपको कई अवसर मिल सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तर हो सकती है। आप अपनी निजी लाइफ में अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 काफी अच्छा जाने वाला है। मंगल की कृपा से खुशियों की दस्तक होगी। इसके साथ ही आपकी उन्नति के योग बन रहे हैं। मंगल इस साल आपको व्यक्तिगत रूप से काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बिजनेस या फिर व्यापार से जुड़े जातकों को खूब मुनाफा के साथ उन्नति के योग बन रहे हैं। आप खुद पर ध्यान दे पाएंगे। आत्ममंथन करके आप स्वयं पर काफी बदलाव करेंगे।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

साल 2025 इस राशि के जातकों के लिए काफी सुखद रहने वाला है। शांति के साथ अपना जीवनयापन करेंगे। इसके साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आपको परिवार और गुरुओं का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। लेकिन स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि पर भी मंगल का प्रभाव सकारात्मक पड़ने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी नया साल 2025 काफी अच्छा जाने वाला है। संचार कला में आप काम कर सकते हैं। इससे आपके करियर में काफी अच्छी उछाल आ सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी जाने वाली है।

दिसंबर के अंत में कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन करने का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।