New Year 2025: ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से नए साल 2025 में देश-दुनिया में काफी प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इस साल नवग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में समय-समय पर पड़ता रहेगा। लेकिन इस साल कौन सा ग्रह शासन करेगा, तो बता दें कि इस साल ग्रहों के सेनापति मंगल राज करने वाले हैं। अंक शास्त्र के मुताबिक बात करें, तो साल 2025 को कुल मिलाकर 9 अंक बन रहा है। बता दें कि मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह है जिन्हें भूमि पुत्र के साथ-साथ युद्ध का देवता और ग्रहों का सेनापति माना जाता है। इसके साथ ही मंगल के ऊपर शासन बजरंगबली करेंगे। ऐसे में नए साल में कुछ राशि के जातकों के ऊपर भगवान हनुमान की विशेष कृपा हो सकती है। जानें इन राशियों के बारे में…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास और साहस में तेजी से वृद्धि होने वाली है, जिससे आप हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ खूब धन कमा सकते हैं। मंगल की कृपा से आपको नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
साल की शुरुआत में मंगल इसी राशि में विराजमान है। मंगल की ये नीच राशि मानी जाती है। लेकिन इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातक अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे, जिससे आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी-करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 काफी अच्छा जाने वाला है। मंगल की कृपा से खुशियों की दस्तक होगी। इसके साथ ही आपकी उन्नति के योग बन रहे हैं। मंगल इस साल आपको व्यक्तिगत रूप से काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बिजनेस या फिर व्यापार से जुड़े जातकों को खूब मुनाफा के साथ उन्नति के योग बन रहे हैं। आप खुद पर ध्यान दे पाएंगे। आत्ममंथन करके आप स्वयं पर काफी बदलाव करेंगे।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी मंगल की विशेष कृपा रहने वाली है। इस राशि के जातकों के जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार में चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत और लगन अब सफल रहने होने वाली है।
नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 |
धनु राशिफल 2025 | मकर राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।