Rashifal 2025 Lal Kitab: नया साल 2025 आरंभ हो चुका है। इस साल कई बड़े-बड़े ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र की ही नहीं बल्कि लाल किताब के माध्यम से जाना जा सकता है कि आने वाला  साल 2025 किन राशियों के लिए लकी होगा और किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं लाल किताब के अनुसार, नया साल 2025 किन राशियों के लिए लकी हो सकता है…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 काफी अच्छा जाने वाला है। आर्थिक स्थिति इस राशि के जातकों की काफी अच्छी जाने वाली है। विभिन्न स्रोतों से खूब धन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा भी आपकी पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आप वाहन, घर या संपत्ति खरीद सकते हैं। लव लाइफ और दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके द्वारा की गई मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। लाल किताब के अनुसार, शुभ प्रभाव के लिए नए साल में अपने पास एक चांदी का सिक्का अवश्य रखें। इसके साथ ही दान-पुण्य करते रहे।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

लाल किताब के अनुसार, इस राशि के जातकों के लिए भी नया साल 2025 काफी हद तक अच्छा जाने वाला है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। घर में सुख-शांति बनी रह सकती है। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जा सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। ऐसे में तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार में यात्राओं के द्वारा काफी मुनाफा कमा सकते हैं। शुभ फलों के लिए जरूरतमंद की मदद करें। इसके साथ ही खाने-पीने की चीजों का दान करें। नए साल में पवित्र नदीं में स्नान अवश्य करें।

सिंह राशि (Lleo Zodiac)

लाल किताब 2025 के हिसाब से इस राशि के जातकों के लिए नया साल अच्छा जाने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के साथ-साथ व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार को लेकर आप कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उनके अनुभव और अच्छे काम के कारण काफी उम्दा अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नए साल में शुभ फलों के लिए नियमित रूप से किसी मंदिर पर जाएंगे। इसके अलावा अपने मस्तक में रोजाना हल्दी या फिर केसर लगाएं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

नया साल 2025 कन्या राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप हर क्षेत्र में अपार सफलता पाने के साथ अप्रत्याशित धन लाभ भी पा सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको इसका फल अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए आपको थोड़ा क्रोध पर कंट्रोल करके पार्टनर पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातक भी नए साल में खूब खुशियां पा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उनके काम की सराहना मिलेगी। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। जीवनसाथी के साथ नए साल में कई ट्रिप कर सकते हैं। लेकिन इसमें आपका अधिक खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

नए साल में इन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। लाल किताब के हिसाब से इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आप कोई बड़ी संपत्ति या फिर घर खरीदने में सपना पूरा हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। यात्रा के माध्यम से काफी धन कमा सकते हैं। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आपके कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छे रहने वाले हैं।  इसका अआपके करियर में काफी लाभ मिलने वाला है।

नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।